विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्राजील की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हुए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने की निंदा, कहा- हमारा पूरा समर्थन

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 09 Jan 2023 06:51 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ब्राजील के राष्ट्रपति भवन कांग्रेस और सुप्रीम कोर्ट पर हुए ...और पढ़ें

ब्राजील की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हुए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने की निंदा। फोटो- एपी।
ब्राजील की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हुए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने की निंदा। फोटो- एपी।

वाशिंगटन, एएनआई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ब्राजील के राष्ट्रपति भवन, कांग्रेस (संसद भवन) और सुप्रीम कोर्ट पर हुए हमले की निंदा की है। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि मैं ब्राजील में लोकतंत्र पर हमले की निंदा करता हूं। ब्राजील की लोकतांत्रिक संस्थाओं को हमारा पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा, 'मैं ब्राजील में लोकतंत्र पर हुए हमले की निंदा करता हूं। ब्राजील की लोकतांत्रिक संस्थाओं को हमारा पूरा समर्थन है और उनकी इच्छा को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। मैं ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ काम करना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।'

हिंसा का नहीं होना चाहिए इस्तेमाल

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी ब्राजील के लोकतांत्रिक संस्थानों पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला करने के लिए हिंसा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। मालूम हो कि ब्राजील की मीडिया में दिखाई गई तस्वीरों का हवाला देते हुए सीएनएन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के समर्थकों ने रविवार को सुरक्षा बाधाओं और पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए संसद भवन, देश के शीर्ष अदालत और राष्ट्रपति भवन में घुस गए, जिसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री का यह बायान आया है।

लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला अस्वीकार्य

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'हम ब्राजील के राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट पर हुए हमले की निंदा करते हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने के लिए हिंसा का इस्तेमाल हमेशा अस्वीकार्य है। हम लोकतांत्रिक संस्थानों पर हुए हमले को तत्काल समाप्त करने का आग्रह करते हैं।' इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका ब्राजील में लोकतंत्र को कमजोर करने के किसी भी प्रयास की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ब्राजील की स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

हिंसा से ब्रजील का लोकतंत्र नहीं होगा विचलित

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'अमेरिका ब्राजील में लोकतंत्र को कमजोर करने के किसी भी प्रयास की निंदा करता है। राष्ट्रपति बाइडेन स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। अमेरिका ब्राजील के लोकतांत्रिक संस्थानों के लिए लगातार समर्थन करता रहेगा। ब्राजील का लोकतंत्र हिंसा से विचलित नहीं होगा।' सीएनएन ब्रासिल से बात करते हुए ब्राजील के अंतरिम सीनेट के अध्यक्ष वेनेजियानो वाइटल डो रोगो ने कहा कि फोटो में दिख रहा है कि ब्रासीलिया में लोग की भारी भीड़ एक साथ जमा हो गया और संसद की ओर जाते दिखा।

यह भी पढ़ें- 

Fact Check : सुनिधि चौहान के 8 महीने पुराने वीडियो को ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से जोड़कर किया गया वायरल

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने मचाया हंगामा, राष्ट्रपति भवन और संसद में घुसे