Move to Jagran APP

अमेरिका में पुलिस अधिकारियों की व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन लीक होने से हड़कंप

अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में अमेरिका भर में हुए प्रदर्शनों के बीच देश भर में पुलिस अधिकारियों की व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन लीक होने की खबरें हैं।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 08:54 AM (IST)
अमेरिका में पुलिस अधिकारियों की व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन लीक होने से हड़कंप
अमेरिका में पुलिस अधिकारियों की व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन लीक होने से हड़कंप

वाशिंगटन, एपी। अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में अमेरिका भर में हुए प्रदर्शनों के बीच देश भर में पुलिस अधिकारियों की व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन लीक होने की खबरों ने हड़कंप मचा दी है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने इसकी जानकारी दी है। एपी के अनुसार उसे यह जानकारी यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की एक खुफिया दस्तावेज से मिली है।

loksabha election banner

दस्तावेज में चेतावनी दी गई है कि यह 'हिंसक अवसरवादियों या घरेलू हिंसक चरमपंथियों' द्वारा हमलों को जन्म दे सकता है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि यह कानून प्रवर्तन अधिकारियों को अपने कर्तव्यों को पूरा करने से रोक सकता है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वाशिंगटन, अटलांटा, बोस्टन और न्यूयॉर्क सहित कई शहरों में कई उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा की है। इसमें उनके घर के पते, ईमेल पते और फोन नंबर शामिल हैं।

पुलिसवालों को जीवन को लेकर डर

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार इसमें कहा गया है कि विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के उपयोग के कथित समर्थन के लिए एक पुलिस आयुक्त को निशाना बनाया गया। देश भर के पुलिस अधिकारियों ने हाल ही में कहा है कि हिंसक प्रदर्शनों को रोकने की कोशिश करते हुए उन्हें मझदार में फंसा हुआ महसूस होता है। कुछ ने कहा है कि वे अपने जीवन को लेकर डरते हैं।

न्यूयॉर्क में धारा 50 निरस्त किया गया

न्यूयॉर्क राज्य में सासंदों ने धारा 50 के रूप में ज्ञात एक कानून को निरस्त कर दिया है, जो पुलिस रिकॉर्ड को गुप्त रखने को लेकर है। न्यूयॉर्क राज्य के पुलिस यूनियन के अधिकारी माइक ओ'मैरा ने कहा, 'हमारे साथ जानवरों और ठगों की तरह व्यवहार करना बंद करें, और कुछ सम्मान देन शुरू करें! हम अभ्यस्त हो गए हैं। यह गलत है।'

अधिकारियों की विशिष्ट व्यक्तिगत जानकारी को लेकर पोस्ट की पहचान

रिपोर्ट में कहा गया है कि संघीय अधिकारियों ने उन पोस्ट की भी पहचान की, जिनमें केंटकी के कई कानून प्रवर्तन अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों की विशिष्ट व्यक्तिगत जानकारी शामिल है। इसमें एक वेबसाइट का लिंक शामिल है, जिसमें उनका पूरा नाम, उनके परिवार के सदस्यों के नाम, घर के पते, वाहनों, ऑनलाइन अकाउंट लॉगिन  के बारे में विशेष जानकारी शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.