विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका मध्यावधि चुनाव: कोई डोसा बना रहा तो कोई मंदिरों में टेक रहा मत्था, भारतीय मूल के वोटरों पर टिकी उम्मीदवारों की नजर

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:09 PM (IST)

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में उम्मीदवार भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वे रेस्तरां में ...और पढ़ें

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में जीत की चाबी बने भारतवंशी (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में जीत की चाबी बने भारतवंशी (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. अमेरिकी चुनावों में भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को लुभाने के प्रयास।

  2. उम्मीदवार डोसा बनाने और मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं।

  3. चुनावी राज्यों में भारतवंशी वोट निर्णायक साबित हो सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को लुभाने के लिए उम्मीदवार हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वे रेस्तरां में डोसे बनाने से लेकर मंदिर दर्शन तक कर रहे हैं। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स टैलेरिको ने डलास के उपनगर इरविंग में एक भारतीय रेस्तरां में डोसा बनाने में हाथ आजमाया।

यहां भारतीय-अमेरिकियों की बड़ी आबादी रहती है। काले सूट और सफेद कमीज पहने तलारिको ने कटोरे में डोसे का घोल निकाला, उसे गरम तवे पर फैलाया और ऊपर से मसालेदार आलू का मिश्रण डाला।

उन्होंने कुरकुरे डोसे को मोड़कर केले के पत्ते पर थाली में परोसा। टैलेरिको टेक्सास में अमेरिकी सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

मंदिर भी उम्मीदवारों को आकर्षित कर रहे हैं, विशेषकर उन राज्यों में जहां भारतीय-अमेरिकी आबादी काफी अधिक है। दोबारा चुनाव लड़ रहे कनेक्टिकट के गवर्नर नेड लैमोंट ने अपने उप विदेश सचिव जेनिफर बाराहोना के साथ स्टेट कैपिटल में आयोजित दिवाली समारोह में भाग लिया।

ओहियो के सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने शेरोनविले स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की वर्षगांठ मनाई। न्यू जर्सी के अमेरिकी सीनेटर कोरी बुकर ने अक्षरधाम मंदिर में दिवाली समारोह में भाग लिया, जबकि सांसद रैंडी फाइन और स्काट पेरी समुदाय तक पहुंचने के प्रयासों के तहत पेंसिल्वेनिया के हैरिसबर्ग स्थित एक मंदिर में उपस्थित थे।

सांसद जान जेम्स मिशिगन के एक स्वामीनारायण मंदिर में पूजा स्थल की परंपराओं के बारे में जानने और हिंदू अमेरिकी समुदाय को आकार देने वाली सेवा भावना को करीब से देखने के लिए गए थे।

कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, न्यूयार्क, वाशिंगटन, इलिनोइस, पेंसिल्वेनिया और जार्जिया जैसे राज्यों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की मजबूत उपस्थिति है। जार्जिया, पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और उत्तरी कैरोलिना जैसे चुनावी राज्यों में, किसी विशेष उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव का रुख मोड़ने के लिए एक या दो प्रतिशत वोट भी मायने रखते हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।