विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अमेरिका मिडटर्म चुनाव आंतरिक मामला, द्विपक्षीय संबंधों पर असर की आशंका नहीं'; विदेश मंत्रालय की दो टूक

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:52 PM (IST)

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव उसका आंतरिक मामला हैं और इनका भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अमेरिका मिडटर्म चुनाव पर विदेश मंत्रालय का जवाब

अमेरिका मिडटर्म चुनाव पर विदेश मंत्रालय का जवाब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में हाल ही में हुए मध्यावधि चुनाव उस देश का आंतरिक मामला है और इससे नई दिल्ली व वाशिंगटन के द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ने की आशंका नहीं है।

बता दें कि अमेरिका में तीन नवंबर को मध्यावधि चुनाव हुए थे, जिनमें राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार हुई और उसने संसद के दोनों सदनों में अपना बहुमत गंवा दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि वाशिंगटन में भारत-अमेरिका साझेदारी को दोनों दलों का मजबूत समर्थन प्राप्त है और दोनों पक्ष इसे और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने नियमित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, 'मध्यावधि चुनाव अमेरिका का आंतरिक मामला है। इस पर मेरी कोई खास टिप्पणी नहीं है। मैं सिर्फ यह रेखांकित करना चाहता हूं कि भारत-अमेरिका संबंधों को दोनों दलों का मजबूत समर्थन प्राप्त है।'

अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के नतीजों के बाद नई दिल्ली की यह पहली प्रतिक्रिया थी। इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए संसद में बहुमत हासिल किया है।

अमेरिका में लाबिंग फर्म नियुक्त करना सामान्य प्रक्रिया

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका में राजनयिक मिशन की ओर से अमेरिकी प्रशासन, सांसदों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ बातचीत करने के लिए लाबिंग फर्म को नियुक्त करना एक सामान्य प्रक्रिया है।

यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया, जिनमें यह दावा किया गया था कि भारतीय दूतावास द्वारा नियुक्त एक अमेरिकी लाबिंग फर्म ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई देने वाला एक पोस्ट करवाने में मदद की थी।

होर्मुज से स्वतंत्र और सुरक्षित नौवहन की अपील

भारत ने होर्मुज स्ट्रेट से स्वतंत्र और सुरक्षित नौवहन की फिर अपील की है। साथ ही कहा कि वह भारतीय झंडे वाले जहाजों और नाविकों को हमलों से बचाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का यह बयान इस क्षेत्र में जहाजों पर हमलों की हालिया घटनाओं के बीच आया है।

उन्होंने कहा कि हम होर्मुज स्ट्रेट से स्वतंत्र और सुरक्षित नौवहन की अपील करते रहेंगे। मंत्रालय ने यह भी बताया कि वह भारतीय मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत की गिरफ्तारी के संबंध में ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। ब्रिटेन ने उन्हें 14 जून को रूसी तेल प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।