मुस्लिम जवानों को ‘आतंकी’ कहने पर अमेरिकी मरीन को दस साल की कैद
साउथ कैरोलीना बेस के पेरिस आइलैंड में मूल प्रशिक्षण के दौरान मुस्लिम जवानों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर गन्नेरी सार्जेंट जोसेफ फेलिक्स को दोषी ठहराया गया।
वाशिंगटन (एएफपी)। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद वहां रहने वाले मुस्लिम समुदाय के साथ कई तरह की नस्लभेदी घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। कई मस्जिदों को धमकियां भी मिली। इस क्रम में एक और घटना सामने आयी है। अमेरिकी नौसेना के ड्रिल इंस्ट्रक्टर को एक दर्जन से अधिक मुस्लिम जवानों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में दस साल की सजा सुनाई गई। अमेरिकी मीडिया के अनुसार इन जवानों में से एक की 2016 में मृत्यु हो गई थी।
साउथ कैरोलीना बेस के पेरिस आइलैंड में मूल प्रशिक्षण के दौरान मुस्लिम जवानों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर गन्नेरी सार्जेंट जोसेफ फेलिक्स को दोषी ठहराया गया।
नियुक्त किए गए जवानों के 6 इंस्ट्रक्टर में से एक फेलिक्स को 8 ज्यूरी मेंबर्स की टीम ने इस मामले में दोषी पाया है। फेलिक्स ने नियुक्त हुए मुस्लिम जवानों पर कमेंट कर उन्हें ‘आतंकी’ कहा था।
followme - Marine Corps jury finds drill instructor guilty of mistreating Taylor recruit Siddiqui: The jury found Gunnery Sgt. Joseph Felix not guilty of abusing Raheel Siddiqui by calling him a terrorist, but found him guilty of… https://t.co/dFJyA6HP4W followforfollow pic.twitter.com/3748ZxMstl— Jen Austria (@TheMiamiCondos) November 10, 2017
यह भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र पर हमला, दोस्तों ने ही पीटकर किया घायल