विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने टेस्ट की दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु मिसाइल, मिनटों में करेगी दुश्मन को तबाह; 24 हजार KM प्रति घंटा है स्पीड

Published: Thu, 22 May 2025 12:42 PM (IST)Updated: Thu, 22 May 2025 12:44 PM (IST)

मिनटमैन III मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस बार सिंगल मार्क-21 हाई फिडेलिटी री-एंट्री व्हीकल से लैस मिनटमैन III ...और पढ़ें

मिनटमैन III मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण
मिनटमैन III मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने एक बार फिर मिनटमैन III मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस बार सिंगल मार्क-21 हाई फिडेलिटी री-एंट्री व्हीकल से लैस मिनटमैन III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को लॉन्च किया गया है।

इस मिसाइल का टेस्ट कल 21 मई को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से किया गया है। कैलिफोर्निया में वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से लॉन्च किए जाने के समय मिसाइल को अकेले लॉन्च किया गया था।

मिसाइल ने तय की मीलों की दूरी 

अमेरिकी वायु सेना के मुताबिक, मिसाइल ने मार्शल द्वीप समूह के क्वाजालीन एटोल में अमेरिकी सेना के अंतरिक्ष और मिसाइल रक्षा कमान के रोनाल्ड रीगन बैलिस्टिक रक्षा परीक्षण स्थल तक 15,000 मील प्रति घंटे से अधिक की गति से लगभग 4,200 मील की दूरी तय की। मिनटमैन-3 मिसाइल 24,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है।

बताया जा रहा है कि मिनटमैन III इतनी ज्यादा ताकतवर है कि इसे किसी एयर डिफेंस सिस्टम से नहीं रोका जा सकता। 

 तीन सॉलिड प्रोपलैंड रॉकेट मोटर का इस्तेमाल 

मिनटमैन III की ताकत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसे किसी एयर डिफेंस सिस्टम से रोकना बेहद मुश्किल होगा। इस मिसाइल लॉन्च का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है इस मिसाइल का पूरा नाम LGM-30G Minuteman-III है। मिसाइल को पॉवरफुल बनाने के लिए इसमें तीन सॉलिड प्रोपलैंड रॉकेट मोटर का इस्तेमाल हुआ है।

मिनटमैन III परमाणु-सक्षम मिसाइल एक सिंगल मार्क 21 हाई-फिडेलिटी री एंट्री व्हीकल से लैस है। अगर इसे ऑपरेशनल रूप से लॉन्च किया जाता है तो इसमें आमतौर पर एक परमाणु पेलोड होता है। इसे पहले भी कई बार टेस्ट-लॉन्च किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में बवाल! अब रामाफोसा से भिड़े ट्रंप, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पर लगाए नरसंहार के आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।