विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप के खिलाफ केस लड़ने वाले वकीलों पर हुआ एक्शन, न्यायिक विभाग ने कई लोगों की कर दी छंटनी

Published: Sun, 13 Jul 2025 09:37 AM (IST)

अमेरिकी न्यायिक विभाग में डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े मामलों में शामिल वकीलों और कर्मचारियों की छंटनी की गई है। यह ...और पढ़ें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। फाइल फोटो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। फाइल फोटो

HighLights

  1. न्यायिक विभाग ने कई लोगों को किया बरखास्त।
  2. छंटनी में ट्रंप के खिलाफ केस से जुड़े लोगों के नाम शामिल।
  3. विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम से हुईं सबसे अधिक छंटनी।

एपी, वाशिंगटन। अमेरिका के न्यायिक विभाग में कुछ लोगों की छंटनी की गई है। इस लिस्ट में कई वकीलों, न्यायिक विभाग के कर्मचारियों और गैर-कानूनी स्टाफ का नाम शामिल है। यह सभी लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रहे केस से किसी न किसी तरह जुड़े हुए थे। मगर, अब इन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।

न्यायिक विभाग की इस छंटनी में कुल कितने लोगों का नाम है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। समाचार एजेंसी एपी ने इस निर्णय से जुड़े 2 लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- Israel-Gaza War: गाजा में इजरायली सेना के हमले जारी, खाना लेने जा रहे लोगों पर फायरिंग; 24 मरे

जैक स्मिथ की टीम से अधिक छंटनी

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दो बड़े केस चल रहे हैं। पहला मामला गोपनीय दस्तावेज रखने का है और दूसरा मामला चुनाव नतीजों में हेरफेर करने की साजिश रचने से संबंधित है। इन मामलों की अगवाई विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम कर रही थी। वहीं, अब सबसे ज्यादा छंटनी भी जैक स्मिथ की टीम से ही हुई हैं।

पहले भी हो चुकी है छंटनी

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप के खिलाफ केस से संबंधित लोगों को निष्कासित किया गया है। इससे पहले भी जनवरी 2025 में दर्जनों वकीलों को बरखास्त किया जा चुका है। पिछले महीने भी 3 वकीलों की छंटनी की गई थी। यह तीनों वकील 2021 को कैपिटल हिल दंगों की जांच में शामिल थे।

ट्रंप पर हैं 2 बड़े आरोप

बता दें कि जैक स्मिथ की टीम ने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने फ्लोरिडा स्थित घर में कुछ गोपनीय दस्तावेज रखे हैं। इसके अलावा 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने हेरफेर करने की भी कोशिश की थी। यह मामले कई सालों से अदालत में चल रहे हैं। हालांकि, इन मामलों में अभी तक ट्रायल नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें- Trump Tariff: आखिर कहां जाकर रुकेंगे ट्रंप, अब अमेरिका ने ईयू और मेक्सिको पर लगाया 30 प्रतिशत टैरिफ