विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Trump Tariff: आखिर कहां जाकर रुकेंगे ट्रंप, अब अमेरिका ने ईयू और मेक्सिको पर लगाया 30 प्रतिशत टैरिफ

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 12 Jul 2025 11:56 PM (IST)

ट्रंप ने यूरोपीय संघ (ईयू) और मेक्सिको के उत्पादों पर 30 प्रतिशत टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का एलान किया। बढ़ा ...और पढ़ें

अब अमेरिका ने ईयू और मेक्सिको पर लगाया 30 प्रतिशत टैरिफ (फोटो- रॉयटर)
अब अमेरिका ने ईयू और मेक्सिको पर लगाया 30 प्रतिशत टैरिफ (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. ट्रंप ने अमेरिका के इन दो सबसे बड़े व्यापार साझीदारों पर कर बढ़ाने का एलान किया
  2. ट्रंप की यह घोषणा अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की उनकी योजना का हिस्सा है

एपी, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यूरोपीय संघ (ईयू) और मेक्सिको के उत्पादों पर 30 प्रतिशत टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का एलान किया। बढ़ा हुआ कर एक अगस्त से लागू होगा। ट्रंप ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर अमेरिका के इन दो सबसे बड़े व्यापार साझीदारों पर कर बढ़ाने का एलान किया।

ट्रंप ने कही ये बात

ट्रंप की यह घोषणा अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की उनकी योजना का हिस्सा है। उन्होंने अपनी योजना का जिक्र 2024 में अपने चुनाव प्रचार के दौरान किया था और इस वर्ष राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद वह लगातार इस पर कार्य कर रहे हैं।

मेक्सिको की राष्ट्रपति को लिखे पत्र में ट्रंप ने कहा है कि मेक्सिको हमारी सीमा को सुरक्षित करने में सहायता दे सकता है लेकिन वह नहीं दे रहा है, इसलिए वह कड़ा निर्णय ले रहे हैं।

विदित हो कि मेक्सिको अमेरिका का पड़ोसी देश है। जबकि यूरोपीय संघ को लिखे पत्र में ट्रंप ने कहा है कि ईयू से व्यापार में अमेरिका को जो घाटा हो रहा है उससे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। विदित हो कि ईयू के अंतर्गत यूरोप के 27 देश आते हैं।