पाकिस्तान में फिर होगी अमेरिका-ईरान की बातचीत, ट्रंप बोले- इस्लामाबाद में करेंगे बैठक
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुई बातचीत नाकाम रही थी। अब अमेरिकी ...और पढ़ें
-1776182627454_m.webp)
पाकिस्तान में फिर होगी अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत
HighLights
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान बातचीत हाल ही में विफल हुई।
ट्रंप ने कहा, अगले दो दिन में वार्ता फिर शुरू होगी।
बातचीत के लिए पाकिस्तान ही रहेगा स्थायी स्थान: ट्रंप।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के नाकाम होने के कुछ ही दिनों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि 'बातचीत अगले दो दिनों में फिर से शुरू हो सकती है।'
न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए ट्रंप ने आज मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि बातचीत की जगह वही रहेगी, पाकिस्तान।
इस्लामाबाद में फिर होगी US-Iran की बातचीत
ट्रंप ने अमेरिका-ईरान के बीच अगली बैठक फिर एक बार पाकिस्तान में होने को लेकर कहा, 'इस बात की ज्यादा संभावना है कि हम वहीं वापस जाएंगे। हम किसी ऐसे देश में क्यों जाएं जिसका इस मामले से कोई लेना-देना ही न हो।'
ट्रंप ने आगे कहा, 'पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल, आसिम मुनीर शानदार हैं और बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं और इसी वजह से US और ईरान बातचीत के लिए फिर से इस्लामाबाद जाएंगे।'
ट्रंप ने इससे पहले न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया था कि US, ईरान के साथ भविष्य में होने वाली किसी भी बातचीत के लिए पाकिस्तान वापस नहीं जाएगा, लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें दोबारा फोन करके इस बारे में नई जानकारी दी।
