विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी को दोस्त ट्रंप ने किया फोन, होर्मुज और पश्चिम एशिया संकट पर 40 मिनट तक हुई बात

Published: Tue, 14 Apr 2026 07:53 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2026 08:20 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फोन पर 40 मिनट तक बातचीत की। अमेरिका और ईरान के ...और पढ़ें

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फोन पर हुई बात (फोटो-रॉयटर्स)

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फोन पर हुई बात (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आज मंगलवार, 14 अप्रैल को दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक फोन पर बात हुई।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति-वार्ता रखी गई थी, लेकिन इस हाई-लेवल मीटिंग में कोई रास्ता नहीं निकला। US-ईरान के बीच इस बातचीत के बाद अब डोनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बातचीत

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर की है। पीएम मोदी ने लिखा, 'मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई उल्लेखनीय प्रगति की समीक्षा की।'

पीएम मोदी ने आगे बताया, 'हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया।'

Modi (1)

'हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं'

पीएम मोदी और डोनल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत आधार पर टिके हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत की जानकारी देते हुए गोर ने बताया कि ट्रंप ने PM मोदी से कहा, 'मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं।'

सीजफायर के बाद पहली बार बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद पहली बार ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत हुई है। दोनों देशों के नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी चर्चा की, जो कि मिडिल ईस्ट युद्ध के केंद्र में बना हुआ है।

ट्रंप ने दावा किया कि उसने होर्मुज से ईरानी नौसेना के जहाजों को डुबो दिया है। इसके साथ ही होर्मुज में ईरानी की बिछाई हुई बारूदी सुरंग का भी खात्मा शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- किसके हाथ होर्मुज का रिमोट: ईरान या ट्रंप कौन कर रहा कंट्रोल? समुद्री बारूदी सुरंगों पर सस्पेंस बरकारार

यह भी पढ़ें- 'ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ, हमला करते रहे', मिडिल ईस्ट युद्ध पर बोला कतर