Move to Jagran APP

अमेरिका ने मानव तस्करी में लिप्त पाकिस्तानी संगठन पर लगाया प्रतिबंध, संपत्तियां की जाएंगी जब्त

कोषागार विभाग के अनुसार खान का नेटवर्क विदेशियों को अमेरिका पहुंचाने में लिप्त पाया गया है। इस काम के लिए प्रति व्यक्ति औसतन 20 हजार डॉलर (करीब 15 लाख रुपये) वसूले जाते हैं। इनके कृत्य से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 07:21 PM (IST)
अमेरिका ने मानव तस्करी में लिप्त पाकिस्तानी संगठन पर लगाया प्रतिबंध, संपत्तियां की जाएंगी जब्त
विदेशियों को अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचाने का आरोप लगाया गया

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका ने मानव तस्करी में लिप्त पाए गए पाकिस्तान आधारित एक संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर विदेशियों को अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी कोषागार विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण दफ्तर ने बुधवार को आबिद अली खान के साथ ही उसके ट्रांसनेशनल क्रिमिनल आर्गेनाइजेशन और तीन सहयोगियों पर प्रतिबंध लगा दिया। इस कार्रवाई के तहत अमेरिका में मौजूद इनकी सभी संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी। इनके साथ अमेरिकी लोगों के लेन-देन पर रोक रहेगी।

loksabha election banner

कोषागार विभाग के अनुसार, खान का नेटवर्क विदेशियों को अमेरिका पहुंचाने में लिप्त पाया गया है। इस काम के लिए प्रति व्यक्ति औसतन 20 हजार डॉलर (करीब 15 लाख रुपये) वसूले जाते हैं। इनके कृत्य से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

जबकि न्याय विभाग ने एक बयान में कहा, 'अदालती दस्तावेजों के अनुसार, आबिद अली खान ने पाकिस्तान आधारित अपने तस्करी नेटवर्क के जरिये बगैर दस्तावेज वाले लोगों की अमेरिका पहुंचने में मदद की।'

पाकिस्तान में बच्चों के साथ हो रहा दुष्कर्म

वहीं, दूसरी ओर एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में सबसे ज्यादा 6 साल से 15 साल की उम्र के बच्चों के साथ यौन शोषण की घटनाएं हो रही हैं। 2020 में सबसे ज्यादा बच्चों के साथ 985 घटनाएं अप्राकृतिक कृत्य और 787 घटनाएं दुष्कर्म की हुई हैं। नाबालिगों की शादी और अपहरण की वारदातों में भी अच्छी-खासी वृद्धि दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा घटनाएं इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र और गुलाम कश्मीर गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में हुईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.