यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाने के लिए 2 अप्रैल की तारीख ही क्यों चुनी? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद दिया जवाब
Tariff War राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2 2 अप्रैल ...और पढ़ें

HighLights
- चीन दोगुना तो दक्षिण कोरिया हम पर चार गुना ज्यादा टैरिफ लगाता है: ट्रंप
- ट्रंप ने 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है।
- कनाडा और मैक्सिको से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका।
रॉयटर्स, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन, मेक्सिको, कनाडा, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) लगाने का एलान कर दिया है।
ट्रंप ने आज (बुधवार) संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "भारत समेत चीन मेक्सिको और कनाडा समेत कई देशों पर टैरिफ (US Impose Tariff on India) लगाएंगे। चीन दोगुना और दक्षिण कोरिया चार गुना ज्यादा टैरिफ लगाता है, जबकि हम उसे सैन्य सहायता देते हैं, लेकिन हम 2 अप्रैल से उस देश पर उतना टैरिफ लगाएंगे, जो देश हम पर जितना टैरिफ लगाता है। बता दें कि इसे रेसिप्रोकल टैरिफ कहा जाता है।"

ट्रंप ने क्यों चुनी 1 अप्रैल की तारीख?
सवाल ये है कि ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के लिए 2 अप्रैल का ही दिन क्यों चुना? इसका जवाब खुद ट्रंप ने ही दिया। उन्होंने कहा कि वह 1 अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लगाना चाहते थे, लेकिन “अप्रैल फूल डे” का आरोप नहीं लगाना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील और भारत जैसे देश अमेरिका पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ से कहीं ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। उन्होंने इस स्थिति को अनुचित बताया।
ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया कि जो देश अपने उत्पाद अमेरिका में नहीं बनाते हैं, उन्हें टैरिफ देना होगा और कुछ मामलों में तो हम बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाएंगे।
.jpg)
बता दें कि अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत का शुल्क मंगलवार से लगा दिया है। चीन की वस्तुओं पर भी 20 प्रतिशत का शुल्क लगाया गया है।
- किस पर कितना टैरिफ लगेगा
- कनाडा से आयात- अधिकतर सामानों पर 25% टैरिफ। तेल और बिजली जैसे ऊर्जा उत्पादों पर 10% टैरिफ।
- मेक्सिको से आयात- सभी उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा।
- स्टील और एल्युनिनियम- पहले से लागू 25% टैरिफ आगे भी रहेगा जारी
यह भी पढ़ें: 'दो अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ...', भारत के खिलाफ ट्रंप का बड़ा एलान; इन देशों की भी बढ़ेगी टेंशन
