Move to Jagran APP

अमेरिका ने रूसी लड़ाकू विमान, मिसाइल खरीदने पर चीनी सेना पर लगाए प्रतिबंध

ट्रंप प्रशासन ने चीनी सेना पर ये प्रतिबंध कैटसा (काउंटरिंग अमेरिकन एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट) कानून के तहत लगाए हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 03:09 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:28 PM (IST)
अमेरिका ने रूसी लड़ाकू विमान, मिसाइल खरीदने पर चीनी सेना पर लगाए प्रतिबंध

वाशिंगटन, रायटर/एएफपी। अमेरिका ने रूस से लड़ाकू विमान और मिसाइल प्रणाली खरीदने पर चीन की सेना पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। ट्रंप प्रशासन ने यह सख्त कदम ऐसे समय उठाया है जब अमेरिका और चीन के बीच पहले ही कारोबारी जंग छिड़ी हुई है।

loksabha election banner

अमेरिका के इस ताजा कदम से चीन और रूस दोनों भड़क गए हैं। चीन ने इस पर नाराजगी जताते हुए प्रतिबंध हटाने की मांग की है। जबकि रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह प्रतिबंध लगाकर आग के साथ खेल रहा है। यह खतरनाक हो सकता है।

Related image

अमेरिका के विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा कि वह तत्काल प्रभाव से चीन के उपकरण विकास विभाग (ईडीडी) और उसके निदेशक ली शांगफू पर प्रतिबंध लागू कर रहा है। ईडीडी चीनी सेना की एक एजेंसी है जिस पर हथियार और उपकरण खरीदने की जिम्मेदारी है। उस पर ये प्रतिबंध अमेरिकी कानून सीएएटीएसए (काउंट¨रग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट) का उल्लंघन कर रूस की प्रमुख हथियार निर्यातक कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के साथ करार करने के लिए लगाए गए हैं।

ईडीडी ने पिछले साल रूसी कंपनी से दस सुखोई-35 लड़ाकू विमान और इस साल जमीन से हवा में मार में करने वाली एस-400 मिसाइल प्रणाली की खरीद का करार किया था। प्रतिबंध के चलते ईडीडी और उसके निदेशक का नाम अमेरिकी कोषागार विभाग की सूची में शामिल कर लिया गया है। इस सूची में शामिल लोगों के साथ अमेरिकी नागरिक कारोबार नहीं कर सकते।

Image result for america and china

प्रतिबंधों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने शुक्रवार को कहा, 'अमेरिका की इस अनुचित कार्रवाई पर चीन कड़ी नाराजगी जाहिर करता है। हम अमेरिका से यह आग्रह करते हैं कि वह तत्काल अपनी गलती को सुधार ले और इन कथित प्रतिबंधों को रद कर दे। अन्यथा इसके नतीजों के लिए अमेरिकी पक्ष जिम्मेदार होगा।' रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा, 'आग से खेलना मूर्खतापूर्ण है। यह खतरनाक हो सकता है।'


अमेरिका ने 33 अन्य लोगों को काली सूची में डाला
अमेरिका ने रूस की सेना और खुफिया विभाग से जुड़े 33 अन्य लोगों व कंपनियों को भी काली सूची में डाल दिया है। यह सूची सीएएटीएसए कानून के तहत बनाई गई है।

पिछले साल बना था यह कानून
अमेरिका में साल 2017 में सीएएटीएसए कानून बनाया था। इसके तहत अमेरिका ने ईरान, उत्तर कोरिया और रूस पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसमें रूस से रक्षा उपकरणों की खरीद को प्रतिबंधित किया गया है। इस कानून में यूक्रेन और सीरिया के गृहयुद्ध में दखल के लिए रूस को दंडित करने का प्रावधान भी किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.