अमेरिका ने किया ब्राजील पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव, रेयर अर्थ मेटल्स, विमान के उपकरणों को मिली छूट
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि एक कारोबारी जांच में नतीजा निकला है कि ब्राजील ने अनुचित तरीकों का सहारा ...और पढ़ें

अमेरिका ने किया ब्राजील पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव (फोटो- रॉयटर)
HighLights
प्रस्तावित टैरिफ से बीफ, काफी, रेयर अर्थ मेटल्स को छूट दी गई
अमेरिका ब्राजील पर टैरिफ और अन्य शुल्क लगा रहा है
न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ब्राजील से कई वस्तुओं के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव किया है।
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि एक कारोबारी जांच में नतीजा निकला है कि ब्राजील ने अनुचित तरीकों का सहारा लिया है, जिससे अमेरिकी कारोबार पर बोझ पड़ा है।
प्रस्तावित टैरिफ से बीफ, कॉफी, रेयर अर्थ मेटल्स, विमान के उपकरणों और कुछ फल व सब्जियों आदि को छूट दी गई है।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने जांच के हवाले से बताया कि ब्राजील बौद्धिक संपता अधिकारों को ठीक से लागू करने में नाकाम रहा है और उसने भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।
ट्रंप प्रशासन ने ब्राजील के एथेनॉल बाजार तक पहुंच पर लगी पाबंदियों और वनों की कटाई विरोधी कानूनों को ठीक से लागू नहीं करने का भी हवाला दिया है।
अमेरिका ने यह जांच ट्रेड एक्ट, 1974 की धारा-301 के तहत की थी, जो अमेरिका को अनुचित विदेशी व्यापार तरीकों के जवाब में टैरिफ और अन्य शुल्क लगाने का अधिकार देता है।
