अमेरिका: एयर शो में लड़ाकू विमानों की भीषण टक्कर, कैसे बचे चारों पायलट?
अमेरिका के इडाहो में एक एयर शो के दौरान दो अमेरिकी लड़ाकू विमान हवा में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों विमान में सवार चारों पायलट सुरक्षित हैं।
HighLights
इडाहो एयर शो में दो फाइटर जेट टकराए।
दोनों विमानों के चारों पायलट सुरक्षित बाहर निकले।
दुर्घटना के बाद एयर शो रद्द किया गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के इडाहो में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर 'गनफाइटर स्काइज एयर शो' के दो अमेरिकी लड़ाकू विमान एक दूसरे से टकराकर क्रैश हो गए।
टक्कर के बाद दोनों विमानों में भीषण आग लग गई और वह मले में तब्दील हो गए, लेकिन समय रहते दोनों विमानों के चालक दल के सभी चार सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर (इजेक्ट) निकलने में कामयाब रहे।
अधिकारियों के अनुसार, सभी पायलटों की हालत स्थिर है और सैन्य अड्डे पर मौजूद किसी भी दर्शक या नागरिक को चोट नहीं आई है। हादसा अमेरिका के स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर 12:30 बजे के करीब हुआ, जब दोनों फाइटर जेट हवा में कलाबाजियां दिखाते हुए एक दूसरे में लिपट से गए।
अमेरिकी प्रशांत बेड़े की नौसेना वायु सेना की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमयम ने बताया कि यह टक्कर और उसके बाद हुई दुर्घटना में वाशिंगटन के व्हिडबे द्वीप में इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129 के दो अमेरिकी नौसेना के EA-18G ग्रोवलर विमान शामिल थे। उन्होंने बताया कि दोनों विमानों के चारों चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए और दुर्घटना की जांच चल रही है।
एयर शो की योजना बनाने में मदद करने वाली सिल्वर विंग्स ऑफ इडाहो की मार्केटिंग डायरेक्टर किम साइक्स ने कहा कि सैन्य अड्डे पर किसी को चोट नहीं आई। सभी लोग सुरक्षित हैं और मुझे लगता है कि यही सबसे महत्वपूर्ण बात है।
-1779071125570.jpg)
हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद उसे सील कर दिया गया था। साथ ही एयर शो को भी रद कर दिया गया है।
