Move to Jagran APP

अमेरिका में नागरिकता हासिल करने लिए चल रहा ये खेल, तीन लोग गिरफ्तार

अमेरिकी जांच एजेंसी ने चीनी गर्भवती महिलाओं को अमेरिका में लेकर आने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 02:18 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 10:57 PM (IST)
अमेरिका में नागरिकता हासिल करने लिए चल रहा ये खेल, तीन लोग गिरफ्तार
अमेरिका में नागरिकता हासिल करने लिए चल रहा ये खेल, तीन लोग गिरफ्तार

वाशिंगटन, एजेंसी, अमेरिका में नागरिका हासिल करने के लिए चल रहे रैकेट का संघीय जांच एजेंसियों ने पर्दाफाश किया है। अमेरिकी जांच एजेंसी ने चीनी गर्भवती महिलाओं को अमेरिका में लेकर आने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 41 साल का डोंगयुआन ली है, जो चीनी गर्भवती महिलाओं को अमेरिका में लेकर आता था और उन्हें यह जानकारी देता था कि कैसे यहां की नागरिकता हासिल की जा सकती है।

loksabha election banner

अमेरिका में ऐसे हो रहा इस कानून का गलत इस्तेमाल

अमेरिकी संघीय एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि वह दो साल इस व्यवसाय में सक्रिय था। चीनी महिलाओं को कैलोफोर्निया ले आने के लिए डोंगयुआन ली 40 से 80 हजार अमेरिका डॉलर वसूल करता था। अमेरिका आने वाली महिलाओं के लिए वह रहने की व्यवस्था भी करता था। बता दें कि अमरेकी कानून के मुताबिक यहां पर जन्म लेने वाले बच्चों को स्वतः ही नागरिकता प्राप्त हो जाती है। इसी कानून का फायदा उठाने के लिए चीनी गर्भवती महिलाओं को अमेरिका में प्रवेश कराने का रैकेट चल रहा है।

बर्थ टूरिज्म मामले में 19 पर आरोप तय 
अमेरिका में चीन से जुड़े बर्थ टूरिज्म मामले में गुरुवार को 19 लोगों पर आरोप तय कर दिए गए। आरोप तय होते ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि 16 फरार लोगों को भगोड़ा घोषित कर दिया गया। वर्ष 2015 में अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आए थे जिनमें चीन से आई गर्भवती अमीर महिलाओं ने यहां आकर बच्चे को जन्म दिया ताकि बच्चे को अमेरिकी नागरिकता मिल जाए। 

महिलाओं ने गर्भवती होने की जानकारी छिपायी

वीजा हासिल करने के लिए इन महिलाओं ने गर्भवती होने की जानकारी छिपाई थी। कुछ सप्ताह के वीजा पर अमेरिका आने के बाद उन्होंने यहां ज्यादा समय तक रुककर बच्चे को जन्म दिया था। इसके लिए बिचौलियों ने उनसे मोटी रकम वसूली थी। बर्थ टूरिज्म का यह कारोबार दक्षिणी कैलिफोर्निया के कई अपार्टमेंट और होटलों में फैला था। प्रसूति गृह बन चुकी इन जगहों पर सरकारी अधिकारियों के छापे के बाद इस गुप्त कारोबार से पर्दा उठा था।
मार्च 2015 भी हुई थी कार्रवाई

लॉस एंजेलिस में अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवसाय में करीब एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं लेकिन अभी वे चीन लौट गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2015 में अंडरकवर ऑपरेशन हुए थे जिसमें 35 जगहों पर छापेमारी की गई थी। 

बच्चों के माता-पिता को वीजा मिलने में होती है आसानी

बता दें कि अमेरिका में घूमने के लिए पर्यटन वीजा पर लोग गर्भवती महिलाओं को लेकर आते हैं। यहां बच्चे पैदा होने के बाद उन्हें स्वतः अमेरिकी नागरिका मिल जाती है। इसके बाद इन बच्चों के नाम पर उनके माता-पिता को भी यहां रहने के लिए वीजा मिलने में आसान हो जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.