Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Election 2024: ट्रंप-हैरिस में टाई हुआ तो कौन बनेगा राष्ट्रपति? अब तक केवल 2 बार हुआ ऐसा; पढ़ें कैसे होता है फैसला

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 08:58 AM (IST)

    अमेरिका के इतिहास में दो बार 1800 और 1824 में राष्ट्रपति पद का मुकाबला टाई हो चुका है। अगर इस बार भी ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मुकाबला टाई रहा तो फिर राष्ट्रपति का चयन कैसा होगा। दरअसल अगर मुकाबला टाई होता है तो अमेरिकी संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में इसका फैसला होगा। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में सभी 50 राज्यों से 435 प्रतिनिधि होते हैं।

    Hero Image
    ट्रंप-हैरिस में अब तक दो बार हो चुका टाई (फोटो-जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: US Election Result 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। इसके साथ अब नतीजे भी सामने आ रहे हैं, सामने आए नतीजों में कुछ राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप आगे नजर आ रहे हैं। हालांकि कई राज्यों में कमला हैरिस ने भी बढ़त हासिल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब कुछ ही वक्त में तस्वीर साफ होने लगेगी, दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच सवाल उठता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अगर दोनों के बीच टाई हो गया तो क्या होगा। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अमेरिका के इतिहास में दो बार 1800 और 1824 में राष्ट्रपति पद का मुकाबला टाई हो चुका है। अगर इस बार भी ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मुकाबला टाई रहा तो फिर राष्ट्रपति का चयन कैसा होगा?

    कौन बनेगा राष्ट्रपति?

    दरअसल, अगर मुकाबला टाई होता है तो अमेरिकी संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में इसका फैसला होगा। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में सभी 50 राज्यों से 435 प्रतिनिधि होते हैं। हर राज्य से एक वोट होता है। 50 राज्यों के वोट से जिस उम्मीदवार को 26 वोट मिल जाते हैं, वही राष्ट्रपति बन जाता है। वहीं अमेरिकी संविधान कहता है कि कांग्रेस ऐसे में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

    टाई हुआ तो कैसा चुना जाएगा राष्ट्रपति?

    लेकिन अगर 269-269 का टाई हो-तो लोअर हाउस कमला को चुनेगा और सीनेट में अगर रिपब्लिकन को ज्यादा वोट मिले वो अपना उप राष्ट्रपति चुन सकते हैं। इस बार ट्रंप के लिए चुनौती इस चुनाव को बड़े अंतर से जीतने की है। दोनों के बीच मुकाबला अगर नजदीकी रहा तो फिर हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव कमला हैरिस को अमेरिका को पहली महिला और अश्वेत राष्ट्रपति बना सकते हैं।

    डोनाल्ड ट्रंप ने 13 राज्यों में हासिल की जीत

    लेटेस्ट आए नतीजों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने इंडियाना, केंटकी, वेस्ट वर्जीनिया, साउथ कैरोलिना, फ्लोरिडा और 13 अन्य राज्यों में जीत हासिल की, जिसके नतीजे घोषित किए जा रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट कमला हैरिस ने न्यूयॉर्क, वर्मोंट, मैसाचुसेट्स और मैरीलैंड, पर कब्जा कर लिया है।

    राष्ट्रपति पद का दावा करने के लिए एक उम्मीदवार को 270 चुनावी वोटों की आवश्यकता होती है, और ये प्रारंभिक अनुमान केवल दौड़ का प्रारंभिक स्नैपशॉट प्रदान करते हैं। वहीं डोनाल्‍ड ट्रंप इससे पहले साल 2016 से 2020 तक अमेरिका के राष्‍ट्रपति थे। डेमोक्रैट पार्टी के जो बाइडन ने उन्‍हें साल 2020 के राष्‍ट्रपति चुनाव में मात दी थी। कमला हैरिस बाइडेन प्रशासन में उपराष्‍ट्रपति हैं।

    यह भी पढ़ें: US Election Result 2024: डोनाल्ड ट्रंप निकले आगे, 8 राज्यों में हासिल की जीत; इन तीन जगहों से कमला हैरिस को मिली बढ़त