विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होर्मुज में ईरान की घेराबंदी तेज, अमेरिका ने ऑयल टैंकर को हेलफायर मिसाइलें दागकर रोका

Published: Thu, 16 Jul 2026 08:10 AM (IST)

अमेरिका ने ईरान के एक बंदरगाह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे कुराकाओ-ध्वज वाले तेल टैंकर M/T बेल्मा को रोक ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका ने गुरुवार तड़के (स्थानीय समय के अनुसार बुधवार को) ईरान के एक बंदरगाह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे एक ऑयल टैंकर को रोक दिया। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के खिलाफ बढ़ते तनाव के बीच जब से वॉशिंगटन ने ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी फिर से लागू की है तब से निशाना बनाया गया यह पहला कमर्शियल जहाज है।

यूएस सेंट्रल कमांड (Centcom) ने कहा कि कुराकाओ (Curacao) के झंडे वाला ऑयल टैंकर M/T बेल्मा, ने बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया और अरब की खाड़ी में ईरान के मुख्य तेल निर्यात टर्मिनल, खार्ग द्वीप की ओर बढ़ता रहा।

जहाज के स्मोकस्टैक पर दागी गई मिसाइलें

सेंटकॉम ने एक्स पर एक बयान में कहा, "यूएस सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने कुराकाओ के झंडे वाले M/T बेल्मा को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से खार्ग द्वीप की ओर जाते हुए देखा। इस कमर्शियल जहाज ने यूएस की नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश करते हुए कई चेतावनियों को नजरअंदाज किया। यूएस के एक विमान ने जहाज के स्मोकस्टैक (धुआं निकलने वाली चिमनी) पर हेलफायर मिसाइलें दागकर जहाज को रोक दिया। अब यह जहाज ईरान की ओर नहीं जा रहा है।"

यह नाकेबंदी 14 जुलाई को शाम 4 बजे ET (Eastern Time) पर फिर से शुरू हुई थी, जिसके तहत यूएस सेनाए जहाजों को ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में आने-जाने से रोक रही हैं।

फिर से लागू की गई नाकेबंदी के तहत पहला जहाज रोका गया

सेंटकॉम ने कहा कि बेल्मा के खिलाफ यह कार्रवाई नाकेबंदी फिर से लागू होने के बाद पहले 24 घंटों के दौरान की गई। अमेरिकी सेना के अनुसार, दो अन्य कमर्शियल जहाजों ने निर्देशों का पालन किया और अपना रास्ता बदल लिया, जबकि बेल्मा ने रास्ता बदलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे रोक दिया गया।

कमांड ने कहा, "नाकेबंदी लागू होने के पहले 24 घंटों के दौरान सेंटकॉम ने निर्देशों का पालन करने वाले दो कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला और निर्देशों का पालन न करने वाले एक जहाज को रोक दिया। अमेरिकी सेना पूरी तरह से नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सतर्क और तैयार है।"

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने लगातार पांचवे दिन ईरान पर दागीं मिसाइलें, एक जहाज तबाह; बंदर अब्बास, अहवाज, चाबहार में विस्फोट