विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आर-पार की जंग: अमेरिकी सांसद थानेदार ने की महाभियोग की मांग, ट्रंप बोले- 'मैं डेमोक्रेट्स को तबाह कर दूंगा'

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:00 AM (IST)

उन्होंने कहा कि ट्रंप की टैरिफ नीति और एकतरफा फैसलों के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी को राष्ट्रपति के महाभियोग का विकल्प ...और पढ़ें

थानेदार ने की महाभियोग की मांग, ट्रंप बोले- मैं डेमोक्रेट्स को तबाह कर दूंगा (फाइल फोटो)

थानेदार ने की महाभियोग की मांग, ट्रंप बोले- मैं डेमोक्रेट्स को तबाह कर दूंगा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मध्यावधि चुनाव में हार के बाद ट्रंप पर महाभियोग पर विचार करें डेमोक्रेट्सः थानेदार

  2. भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा, अराजक तरीके से देश नहीं चला सकते ट्रंप

  3. ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर डेमोक्रेट उनके खिलाफ महाभियोग चलाते हैं तो वह उन्हें नष्ट कर देंगे

एएनआई, मिशिगन। अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को लगे बड़े झटके के बीच भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि ट्रंप की टैरिफ नीति और एकतरफा फैसलों के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी को राष्ट्रपति के महाभियोग का विकल्प खुला रखना चाहिए। थानेदार ने चेतावनी दी कि राष्ट्रपति अपनी मर्जी से जब चाहें, किसी भी देश पर मनमाने ढंग से टैरिफ नहीं लगा सकते।

मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले थानेदार ने भारत और अन्य देशों पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ की आलोचना करते हुए कहा कि ट्रंप को यह समझना होगा कि देश को अराजक तरीके से नहीं चलाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अप्रत्याशित फैसलों से अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर व्यापक असर पड़ता है। थानेदार ने एच-1बी वीजा और कुशल पेशेवरों के आव्रजन का समर्थन करते हुए कहा कि अमेरिका को इंजीनियरों, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और तकनीकी पेशेवरों की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक तरक्की और तकनीकी नेतृत्व बनाए रखने के लिए विदेशी प्रतिभाओं पर निर्भरता जरूरी है।

ट्रंप भड़के

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अगर डेमोक्रेट अगले साल कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल करने के बाद उनके खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रयास करते हैं, तो इससे उनकी पार्टी नष्ट हो जाएगी।

अपनी रिपब्लिकन पार्टी की मध्यावधि चुनाव में करारी हार के एक दिन बाद संभावित महाभियोग के बारे में पूछे जाने पर, ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर वे ऐसा करते हैं तो यह डेमोक्रेट पार्टी को नष्ट कर देगा और इस बात पर जोर दिया कि उनके खिलाफ महाभियोग चलाने का कोई कारण नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।