Move to Jagran APP

अमेरिका में 59 हजार 150 करोड़ रुपये का हैलोवीन, व्हाइट हाउस भी बना 'भूतहा घर'

अमेरिका समेत दुनियाभर में आज हैलोवीन डे मनाया जाएगा। आज के दिन होने वाले खर्च का आंकड़ा पिछले 12 साल की तुलना में चार गुना बढ़ गया है।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 31 Oct 2017 11:57 AM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 12:59 PM (IST)
अमेरिका में 59 हजार 150 करोड़ रुपये का हैलोवीन, व्हाइट हाउस भी बना 'भूतहा घर'
अमेरिका में 59 हजार 150 करोड़ रुपये का हैलोवीन, व्हाइट हाउस भी बना 'भूतहा घर'

न्यूयॉर्क (एजेंसी)। अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों में 31 अक्टूबर को हैलोवीन डे मनाया जाएगा। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, मेक्सिको व कई देशों के लोग मेकअप और परिधानों के साथ 'भूत' बनकर घूमते हैं। यहां तक की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस भी हैलोवीन के लिए तैयार किया गया है। इमारत में स्पाइडर, वेब जैसे हैलोवीन के प्रतीक लगाए गए हैं। इसके लिए कई दिनों से व्हाइट हाउस में इस पर काम चल रहा था।

loksabha election banner

इस दिन के लिए पूरे अमेरिका में लोग 59 हजार 150 करोड़ रुपये ([9.1 अरब डॉलर)] खर्च करेंगे। यह आंक़़डा पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा है। हालांकि 12 साल पहले यानी वर्ष 2005 में इस पर अमेरिकियों ने महज 14 हजार 850 करोड़ रुपये ही खर्च किए थे।

अहम तथ्य

- क्रिसमस के बाद हैलोवीन अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा व्यावसायिक अवकाश का दिन है।

- हैलोवीन के चलते अमेरिका में कैंडी इंडस्ट्री 13 हजार करो़ड़ रुपये का बिजनेस करती हैं। इस दौरान करीब 9 करोड़ पौंड चॉकलेट बिकती है।

- इस दिन पूर्ण चंद्रमा दिखना दुर्लभ है। ऐसा वर्ष 2001 में हुआ था। अब वर्ष 2020 में होगा।

- यह इसलिए मनाया जाता है फसल के मौसम में किसानों की मान्यता थी कि बुरी आत्माएं धरती पर आकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए उन्हें डराकर भगाने के लिए वे खुद डरावना रूप धर लेते थे। मगर आधुनिक युग में यह एक मौज-मस्ती और छुट्टी मनाने का अच्छा तरीका बन गया है।

- हैलोवीन का एक अर्थ यह भी है कि गर्मी के मौसम का अंत हो गया है और यानी फसल काटने का मौसम खत्म हो गया हैं।

खास है इस बार का 'हैलोवीन'

- नेशनल रिटेल फेडरेशन के एक सर्वे के मुताबिक, प्रति व्यक्ति खर्च ([5,319 रुपये] के मामले में स्वतंत्रता दिवस आदि जैसे महत्वपूर्ण मौकों की सूची में यह दिन चौथे स्थान पर।

- पांच साल की तुलना में 2017 में सबसे ज्यादा कैंडी, सजावट, परिधानों और कार्ड पर खर्च होगा।

- 17.9 करो़ड़ अमेरिकी मनाएंगे यह दिन

औसतन अमेरिकी इतना करेंगे खर्च- पुरुष - 5,580 रुपये, महिला - 4,996 रुपये

इन किरदारों के कपड़े सबसे ज्यादा चलन में- बैटमैन, मार्वल सुपरहीरो, वैम्पायर, स्पाइडरमैन, स्टार वॉर्स।

हैलोवीन का प्रतीक है कद्दू

दुनियाभर में कद्दू को हैलोवीन का प्रतीक माना जाता है। इसे 'जैक-ओ-लैंटर्न' कहते हैं। इसे किसी चेहरे की शक्ल देकर इसमें रोशनी कर देते हैं। पहले के समय इन्हें खेतों में लटकाया जाता था।

ऐसे मनाएंगे 'हैलोवीन डे'

- 70.6 फीसद कैंडी बांटेंगे

- 49.2 फीसद सजावट करेंगे

- 48.2 फीसद हैलोवीन ड्रेस पहनेंगे

- 46.3 फीसद पारंपरिक कद्दू को तैयार करेंगे

- 22.7 फीसद किसी भूतहा घर का दौरा करेंगे

- 16 फीसद लोग अपने पालतू जानवरों को भी हैलोवीन थीम के कपड़े पहनाएंगे। 

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम ने पेश किया सुपरजूम वीडियो मोड और हैलोवीन फेस फिल्टर्स फीचर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.