अमेरिका ने चीन की पांच कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, AI टेक्नोलॉजी चोरी करने का आरोप
अमेरिका ने गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक चोरी करने के आरोप में चीन की पांच कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिका ने चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध।
HighLights
अमेरिका ने चीन की पांच कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया।
गूगल की एआई तकनीक चोरी का आरोप है।
लिनवेई डिंग से जुड़ी हैं ये कंपनियां।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका ने गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से जुड़ी गोपनीय जानकारी चोरी करने के मामले में चीन की पांच कंपनियों और निवेश संस्थाओं पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ये कंपनियां चीन के नागरिक लिनवेई डिंग से जुड़ी हैं। डिंग को इस साल अमेरिकी अदालत की जूरी ने गूगल की गोपनीय तकनीक चोरी करने के मामले में दोषी ठहराया था। यह कार्रवाई अमेरिकी बौद्धिक संपदा संरक्षण अधिनियम के तहत की गई।
किन कंपनियों पर लगाया गया प्रतिबंध?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टामी पिगट ने बयान में कहा, व्यापारिक गोपनीय जानकारी की चोरी अमेरिका के आर्थिक, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के लिए गंभीर खतरा है।
जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें शंघाई झिसुआन टेक्नोलाजी कंपनी लिमिटेड, छीजी चुआंगतान बीजिंग इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, बीजिंग छीजी चुआंगतान फेज-1 वेंचर कैपिटल सेंटर लिमिटेड पार्टनरशिप, बीजिंग छीजी चुआंगतान फेज-2 वेंचर कैपिटल सेंटर लिमिटेड पार्टनरशिप और बीजिंग छीजी चुआंगतान झियुआन एंटरप्राइज मैनेजमेंट सेंटर लिमिटेड पार्टनरशिप शामिल हैं।
