अमेरिका में हथियारों पर पाबंदी का विरोध: नागरिक अधिकार संगठनों ने असॉल्ट राइफल बैन को बताया असंवैधानिक
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट असॉल्ट राइफलों की बिक्री पर राज्यवार प्रतिबंध लगाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। ...और पढ़ें

अमेरिका में असॉल्ट राइफल पर प्रतिबंध को चुनौती (फोटो- रॉयटर)
HighLights
कई राज्यों ने असॉल्ट राइफलों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है
अमेरिका में फायरिंग कर सामूहिक हत्याएं करने के मामले बढ़े हैं
रॉयटर, वॉशिंगटन। अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट असॉल्ट राइफलों की बिक्री पर राज्यवार प्रतिबंध लगाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा।
अमेरिका में फायरिंग कर सामूहिक हत्याएं करने के मामले बढ़ जाने के कारण कई राज्यों ने असॉल्ट राइफलों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कुक काउंटी, इलिनायस और कनेक्टिकट की निचली अदालतों ने सेमी ऑटोमैटिक राइफलों की बिक्री पर प्रतिबंध को सही ठहराया है।
इसके बाद हथियार रखने के कानून का हवाला देकर कई राज्यों के लोगों और संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है और जल्द ही सुनवाई शुरू होने की उम्मीद है।
