Move to Jagran APP

टूट गए अब तक के सारे रिकॉर्ड, अमेरिका में एक दिन में मिले कोरोना के सवा दो लाख केस, ढाई हजार से ज्यादा मौतें

अमेरिका में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड सवा दो लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। महामारी शुरू होने के बाद दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 01:43 AM (IST)
टूट गए अब तक के सारे रिकॉर्ड, अमेरिका में एक दिन में मिले कोरोना के सवा दो लाख केस, ढाई हजार से ज्यादा मौतें
अमेरिका में कोरोना की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है।

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड सवा दो लाख से ज्यादा नए पॉजिटिव केस पाए गए। महामारी शुरू होने के बाद दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित नहीं पाए गए हैं। जबकि इस देश में हर मिनट दो से ज्यादा पीडि़तों की मौत हो रही है। गत 24 घंटे में ढाई हजार से ज्यादा मरीजों की जान गई।

loksabha election banner

संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 43 लाख से ज्यादा

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, अमेरिका में शुक्रवार को दो लाख 25 हजार 201 नए मामले पाए गए। इससे कोरोना पीडि़तों की कुल संख्या एक करोड़ 43 लाख से अधिक हो गई। इस देश में गत चार नवंबर से रोजाना एक लाख से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं। जबकि बीते तीन से लगातार दो लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। देशभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दो लाख 80 हजार से ज्यादा हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी अस्पतालों में इस समय एक लाख से ज्यादा कोरोना रोगी भर्ती हैं।

रूस में पाए गए रिकॉर्ड संख्या में नए मामले

रूस में बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड संख्या में नए मामले पाए गए। कोरोना रिस्पांस सेंटर ने शनिवार को बताया कि देशभर में 28 हजार 782 नए संक्रमित पाए गए। एक दिन पहले 27 हजार 403 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई थी। इससे कुल मामले 24 लाख 31 हजार से अधिक हो गए। जबकि 508 मरीजों के दम तोड़ने से मरने वालों की कुल संख्या 42 हजार 684 हो गई है।

एक नजर इन देशों पर

ब्राजील : 46 हजार 884 नए केस मिलने से पीडि़तों की संख्या 65 लाख 33 हजार से अधिक हो गई। कुल एक लाख 76 हजार मरीजों की मौत हुई है।

फ्रांस : नए मामलों में गिरावट के बीच 11 हजार 221 नए केस की पुष्टि हुई। कुल मामले 22 लाख 68 हजार हो गए। 54 हजार 767 मौत हुई है।

पाकिस्तान : 24 घंटे में 3,119 नए रोगी पाए जाने से संक्रमित लोगों का आंकड़ा चार लाख 13 हजार हो गया। यहां 8,303 पीड़ि‍तों की जान गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.