15 वर्ष पूर्व दिवाली में जगमग हुआ था व्हाइट हाउस, जानें- इस बार क्यों सुर्खियों में हैं ट्रंप
वर्ष 2003 में अमेरिका के व्हाइट हाउस में दीवाली मनाने की परंपरा शुरू हुई। तब से अमेरिका में यह परंपरा अनवत जारी है।
नई दिल्ली [ जागरण स्पेशल ]। अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली का पर्व मनाया जाना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह अमेरिका एवं भारत के बेहतर द्विपक्षीय सम्बन्धों के साथ देश की क्षमता और ताकत को भी दर्शाता है। इससे भारतीय मूल के लोगों का अमरीकी समाज में योगदान और अहमियत भी झलकती है। इस सिलसिले की शुरुआत 15 वर्ष पूर्व हुई थी, जो आज भी जारी है। लेकिन इस बार व्हाइट हाउस की ये दिवाली सुर्खियों में है। आइए, हम आपको बताते हैं कि आखिर ट्रंप ने ऐसा क्या कहा जिसके चलते वह ट्रेंड करने लगा।
दरअसल, ट्रंप ने दिवाली की बधाई देने के लिए दो नहीं, तीन कोशिशें की थीं। इनमें से शुरुआती दो कोशिशें नाकाम रहीं। अपने पहले दाे ट्वीट में ट्रंप ने दिवाली की शुभकामनाओं वाला एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने हिंदुओं का ज़िक्र नहीं किया था। लेकिन वह ट्वीट उन्होंने डिलीट कर दिया। फिर उन्होंने एक और ट्वीट किया और उसमें भी हिंदुओं का ज़िक्र नहीं किया। अमरीकी राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल पर हुई इस ग़लती को यूजर्स ने पकड़ा। उनका यह ट्वीट साेसल मीडिया में भी छाया रहा।
15 वर्ष पूर्व व्हाइट हाउस में शुरू हुई दीवाली मनाने की परंपरा
वर्ष 2003 में अमेरिका के व्हाइट हाउस में दीवाली मनाने की परंपरा शुरू हुई। तब से अमेरिका में यह परंपरा अनवत जारी है। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने इस परंपरा का श्रीगणेश किया। हालांकि, बुश खुद इस समारोह में शिरकत नहीं किए। बराक ओबामा दीवाली समारोह में शामिल होने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे। इसके बाद से इस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति भी शिरकत करता है। इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी।
ट्रंप की पहला ट्वीट
राष्ट्रपति ने अपने पहले ट्वीट में दिवाली को बौद्धों, सिखों और जैन समुदाय का पर्व बताया। खास बात यह है कि इसमें हिंदुओं का ज़िक्र नहीं किया गया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'आज हम दिवाली के लिए जमा हुए हैं, जिसे अमरीका और दुनिया भर में बौद्धों, सिखों और जैनों की ओर से मनाया जाता है। लाखों लोग परिवार और दोस्तों के साथ दिया जलाकर नए साल की शुरुआत करने के लिए जमा हुए हैं।'
ट्रंप का दूसरा ट्वीट
पहले ट्वीट के कुछ मिनट बाद ट्रंप ने दूसरा ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने अपनी गलती में सुधार नहीं किया। हालांकि, पहले ट्वीट को उन्होंने डिलीट कर दिया। उनके इस ट्वीट में भी हिंदूओं का जिक्र नहीं था। इस ट्वीट में ट्रंप ने लिखा है कि व्हाइट हाउस के रूज़वेल्ट रूम में दिवाली समारोह की मेज़बानी का सौभाग्य मिला है। इस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया गया।
क्या कहा ट्रंप ने
1- हम भारत के साथ बेहतर व्यापार समझौते करना चाहते हैं, लेकिन भारतीय मोल-भाव में माहिर हैं। यक़ीनन वे इसमें सबसे बेहतर हैं। इसलिए हमें करार के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है, लेकिन कोशिश जारी है।
2- ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच गहरे रिश्ते हैं और मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी दोस्ती के लिए आभारी हूं।
3- भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दोनों देशों के संबंध स्वतंत्रता, समृद्धि एवं शांति के लिए संरक्षक का काम कर सकते हैं।
4- अपनी बेटी इवांका का मेहमानों से परिचय कराते हुए ट्रंप ने कहा कि मोदी मेरे और अब बेटी भी दोस्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे भारत का बहुत सम्मान करते हैं।