Move to Jagran APP

संयुक्त राष्ट्र ने जिनीन हेनिस को इराक की विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया

संयुक्त राष्ट्र ने नीदरलैंड्स की जिनीन हेनिस प्लासचर्ट को इराक के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

By Arti YadavEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 12:39 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 12:39 PM (IST)
संयुक्त राष्ट्र ने जिनीन हेनिस को इराक की विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया
संयुक्त राष्ट्र ने जिनीन हेनिस को इराक की विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया

संयुक्त राष्ट्र (आइएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनिया गुटेरेस ने नीदरलैंड्स की जिनीन हेनिस प्लासचर्ट को इराक के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वह स्लोवाकिया के जेन क्यूबिस का स्थान लेंगी। हेनिस प्लासचर्ट इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमआइ) का भी नेतृत्व करेंगी।

loksabha election banner

हेनिस प्लासचर्ट 2012 से 2017 तक नीदरलैंड की रक्षा मंत्री रह चुकी हैं। वह नीदरलैंड की पहली महिला रक्षा मंत्री थीं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने केंद्रीय कर्मचारी, सपोर्ट कमांड, रक्षा सामग्री संगठन और चार रॉयल नीदरलैंड सशस्त्र बलों: सेना, नौसेना, वायुसेना और सीमा पुलिस का निरीक्षण किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 20 से अधिक वर्षों का राजनीतिक एवं राजनयिक अनुभव है। हेनिस प्लासचर्ट ने माली, अफगानिस्तान और इराक में नीदरलैंड्स की सैन्य भूमिका की निगरानी की है। हनिस-प्लासचार्ट ने नीदरलैंड के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (2010-2012) और यूरोपीय संसद के सदस्य (2004-2010) के रूप में भी कार्य किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.