विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नहीं बनेंगे व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी', डाना ने ठुकराया ट्रंप का ऑफर; रिपोर्ट में खुलासा

Published: Sun, 08 Nov 2026 09:43 AM (IST)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UFC प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद ऑफर किया ...और पढ़ें

डाना के साथ ट्रंप की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

डाना के साथ ट्रंप की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. ट्रंप ने डाना व्हाइट को प्रेस सचिव पद का प्रस्ताव दिया।

  2. UFC प्रमुख डाना व्हाइट ने प्रस्ताव को ठुकराया।

  3. सीएनएन रिपोर्ट में हुआ इस मामले का खुलासा।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में हाल ही हुए मध्यावधि चुनाव में मिली हार के बाद से राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। ताजा मामला है व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के पद का।

ट्रंप ने अपने करीबी मित्र अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप' (UFC) के प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव बनाने का अनोखा प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। ये जानकारी सीएनएन की एक रिपोर्ट से हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UFC चीफ डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव बनाने का अनोखा प्रस्ताव दिया था जिसे डाना ने ठुकरा दिया है।

सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी 

इससे पहले ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने व्हाइट को यह पद देने का प्रस्ताव दिया है।

हार के बाद से अकेले पड़े ट्रंप

ट्रंप ने व्हाइट को एक खूंखार योद्धा बताते हुए सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर ये कहा कि उन्होंने उन्हें प्रेस सचिव की पोस्ट ऑफर की है। हालांकि सार्वजनिक तौर पर ऑफर करने के बावजूद ट्रंप को इस काम में उनके अनुरूप नतीजे नहीं मिले।

ट्रंप के पास नहीं है स्थायी प्रवक्ता

ताजा हालात के बारे में बता दें कि ट्रंप के पास अभी कोई स्थायी मुख्य प्रवक्ता नहीं है। इसलिए ट्रंप को ऐसे शख्स की जरूरत थी जो उनका खास हो। चुनाव हारने के बाद से ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी के निशाने पर हैं। उनके खिलाफ जांच होने की संभावना बनती दिख रही है। वहीं उनके करीबियों के खिलाफ भी कुछ ऐसे ही हालात हैं जिसमें उनके खास एलन मस्क लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

महान योद्धा बताते हुए पोस्ट की थी तस्वीर

इससे पहले ट्रंप ने लिखा था कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि महान डाना व्हाइट, जो एक खूंखार फाइटर और योद्धा हैं, उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रेस सचिव बनने का प्रस्ताव दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट से छह यूएफसी फाइटर्स को "सहायकों" के तौर पर साथ लाने के लिए भी कहा और पोस्ट में उनकी तस्वीरें भी शेयर कीं।

उन्होंने सुझाव दिया कि ये लोग राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ उनके प्रशासन का बचाव करने में मदद करेंगे।

'वो कहां रहती है, क्या शादीशुदा है...'; एक्स गर्लफ्रेंड की जासूसी के लिए युवक ने RTI दायर कर पूछे 1887 बेतुके सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।