विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अगर डोनाल्ड ट्रंप को किया गया गिरफ्तार तो फिर से जीत सकते हैं चुनाव', Twitter के मालिक एलन मस्क का दावा

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 19 Mar 2023 05:52 AM (IST)

अरबपति और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा दावा किया है। एलन ...और पढ़ें

Twitter के मालिक एलन मस्क का दावा (फाइल फोटो)
Twitter के मालिक एलन मस्क का दावा (फाइल फोटो)

वाशिंगटन, एजेंसी। अरबपति और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा दावा किया है। एलन मस्क ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अगर गिरफ्तार किया जाता है तो वह फिर से जीत हासिल कर सकते हैं।

मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर किया दावा

एलन मस्क का ये बयान ऐसे समय में आया है। जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्हें अगले सप्ताह मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने शनिवार को अपने समर्थकों से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करने का आग्रह किया था। मस्क ने दावा किया कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से चुनाव जीत सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप बोले- उनकी हो सकती है गिरफ्तारी 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक पोस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय से अवैध लीक कागजात से पता चलता है कि उन्हें अगले सप्ताह के मंगलवार को गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रंप ने अपने समर्थकों से विरोध करने का आह्वान करते हुए कहा हमारे देश को पहले की हालत में वापस लाइए।

क्या है मामला

बता दें कि मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी का कार्यालय कथित तौर पर जांच कर रहा है कि क्या ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान एक वयस्क फिल्म स्टार को कथित रूप से चुपके-चुपके भुगतान के संबंध में व्यापार रिकॉर्ड को गलत साबित किया है। ट्रंप के वकील ने कहा है कि उनकी जांच में भाग लेने की कोई योजना नहीं है। बता दें कि ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लिए अपने अभियान को जारी रखने का वादा किया है।

डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट किया गया बहाल

उधर, आइएएनएस की ओर से कहा गया है कि यूट्यूब ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया है। कंपनी ने यह कदम ट्रंप की ओर से 2024 में होने वाले चुनाव के लिए शुरू किए गए चुनाव प्रचार को देखते हुए उठाया है। कंपनी की ओर से कैपिटल हिल हिंसा के बाद जनवरी 2021 में इस पर रोक लगा दी गई थी। ट्रंप के यूट्यूब अकाउंट पर 26 लाख से अधिक फालोअर के साथ ही चार हजार से अधिक वीडियो मौजूद हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।