यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्विटर के नए मुखिया Elon Musk ने किया छंटनी का बचाव, कहा- कोई विकल्प नहीं था
एलन मस्क ने पिछले सप्ताह ही ट्विटर का 44 अरब डालर में अधिग्रहण पूरा किया था और शुक्रवार को करीब ...और पढ़ें

न्यूयार्क, पीटीआई। माइक्रोब्लागिंग प्लेटफार्म ट्विटर के नए बास एलन मस्क ने कंपनी से कर्मचारियों की छंटनी का बचाव किया है। मस्क ने शनिवार को कहा कि कंपनी को हर रोज करोड़ों डालर का नुकसान हो रहा है। ऐसे में हमारे पास छंटनी के अलावा कोई विकल्प नहीं था। एलन मस्क ने पिछले सप्ताह ही ट्विटर का 44 अरब डालर में अधिग्रहण पूरा किया था और शुक्रवार को करीब आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इसमें भारत में काम करने वाले करीब 200 कर्मचारी भी शामिल हैं।
27 करोड़ डालर का हुआ घाटा

ट्विटर को जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में 27 करोड़ डालर का घाटा हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी को 6.6 करोड़ डालर का शुद्ध लाभ हुआ था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने कहा, कंपनी को हर रोज 40 लाख डालर का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी से निकाले गए सभी लोगों को तीन महीने के मुआवजे की पेशकश की गई है, जो कानूनी रूप से आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक है। हालांकि, अभी तक कर्मचारियों को मुआवजे देने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
.jpg)
अधिग्रहण के समय ट्विटर में करीब 7,500 कर्मचारी कार्यरत थे। मस्क ने कहा कि ट्विटर के राजस्व में बड़ी गिरावट आई है और इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं के समूह जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि हमने कंटेंट माडरेशन में कोई बदलाव नहीं किया है और कार्यकर्ताओं को खुश करने की हरसंभव कोशिश की है।
Video: Elon Musk बने Twitter के नए Boss, CEO Parag Agarwal को हटाया, टॉप मैनेजमेंट की छुट्टी
मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के बाद सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया था।
ये भी पढ़ें: इस ट्वीट के साथ एलन मस्क का नाम देखकर चक्कर में पड़ गए लोग, लिखा था- कमरिया करे लपालप, की लालीपाप लागेलु
Twitter पर ब्लू टिक की फीस तय करने से नाराज हुए लोग, Elon Musk ने शेयर की तंज भरी मीम
