विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर को इंटरनल लॉग में मिला बग, यूजर्स को पासवर्ड बदलने की दी सलाह

By Arti YadavEdited By:
Published: Fri, 04 May 2018 08:02 AM (IST)Updated: Fri, 04 May 2018 09:26 AM (IST)

ट्विटर ने दुनियाभर में अपने 33 करोड़ यूजर्स को पासवर्ड बदलने की सलाह दी है।

ट्विटर को इंटरनल लॉग में मिला बग, यूजर्स को पासवर्ड बदलने की दी सलाह
ट्विटर को इंटरनल लॉग में मिला बग, यूजर्स को पासवर्ड बदलने की दी सलाह

सैन फ्रांसिस्को, (एएनआइ)। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने दुनियाभर में अपने 33 करोड़ यूजर्स को पासवर्ड बदलने की सलाह दी है। यह फैसला डाटा चोरी रोकने और अन्य सुरक्षा कारणों को देखते हुए लिया गया है। कंपनी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल अकाउंट से इसकी सूचना दी। कंपनी ने कहा कि सॉफ्टवेयर में एक बग पाया गया है जिसकी वजह से यूजर्स को पासवर्ड बदलने के लिए कहा जा रहा है।

ट्विटर सपोर्ट ने अपने ट्वीट में लिखा हाल ही में पासवर्ड में बग की शिकायत मिली है। हालांकि बग को ठीक कर लिया गया है और इसमें किसी भी गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन फिर भी यूजर्स को सुरक्षा कारणों से पासवर्ड बदलने के लिए कहा जा रहा है। ट्विटर के अनुसार ऐसा यूजर्स के डाटा को सुरक्षित करने के लिए किया जा रहा है।

ट्विटर के ब्लॉग के अनुसार बग होने की वजह से हैशिंग प्रोसेस शुरू होने से पहले इंटरनल कंप्यूटर में पासवर्ड लिखा जा रहा था। जो एक बड़ी गड़बड़ी थी। ट्विटर ने इस गलती के लिए माफी भी मांगी है।

बीते कुछ दिनों से कुछ सोशल नेटवर्किंग साइट्स से डाटा चोरी किए जाने का खबरें सामने आई है। फेसबुक के बाद ट्विटर पर भी आरोप थे कि उसने भी कैंब्रिज एनालिटिका रिसर्चर के हाथों यूजर्स के डाटा का सौदा किया था। इसने यूजर्स की जानकारी के बिना करीब 87 मिलियन यूजर्स का डाटा जमा कर लिया था। संडे टेलीग्राफ के अनुसार, ट्विटर ने अलेक्‍जेंडर कोगान को 2015 में पब्‍लिक डाटा एक्‍सेस को बेचा था। उस वक्‍त कोगान यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज में साइकोलॉजी रिसर्चर थे। कोगान व उनके फर्म द्वारा क्‍विज एप ‘दिस इज योर डिजिटल लाइफ बनाया गया जो उन्‍होंने 2014-2015 में लाखों फेसबुक यूजर्स को बिना बताए उनका डाटा ले लिया था।