अमेरिका की मांगो पर सहमत होगा ईरान! इजरायल की चुप्पी पर उठे सवाल; क्या है ट्रंप का प्लान?
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के 25वें दिन ईरान में ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले हुए। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन इजरायल को संदेह है कि ईरान अमेरिकी शर्तें नहीं मानेगा।

ट्रंप ईरान के साथ परमाणु समझौते को उत्सुक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 25वां दिन हैं। ईरान में मंगलावर को कई जगह एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्टचर पर हमला हुआ। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, ईरान के इस्फहान शहर में गैस प्लांट और गैस कंट्रोल स्टेशन को निशाना बनाया गया। इसके साथ ही खोर्रमशहर के पावर प्लांट और उसकी गैस पाइपलाइन पर भी हमला हुआ।
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच एक नया मोड़ सामने आ रहा है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर उत्सुक दिख रहे हैं, लेकिन इजरायली अधिकारियों को इसपर शंका है कि ईरान अमेरिकी शर्तों को नहीं मानेगा। इससे ट्रंप प्रशासन का डिप्लोमैटिक प्रयास बड़े सिरदर्द में फंसता दिख रहा है।
-1774351668723.jpg)
परमाणु समझौते को लेकर उत्सुक दिख रहे ट्रंप
ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी दूत एक 'सम्मानित' ईरानी नेता से संपर्क में हैं और ईरान सौदा करने को तैयार है। बता दें, इस बीच्ज ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समयसीमा पांच दिन बढ़ा दी और ईरानी विद्युत संयंत्रों पर संभावित हमलों को टाल दिया है।

ट्रंप ने कहा, 'हम कोई परमाणु बम नहीं देखना चाहते, कोई परमाणु हथियार नहीं, उसके करीब भी नहीं।' उन्होंने मांग की कि ईरान का यूरेनियम स्टॉक अमेरिका ले ले और उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह खत्म हो।
लेकिन इजरायल की तरफ से सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहा हैं। तीन वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों ने कहा कि ईरान का अमेरिकी शर्तों को मानने की उम्मीद नहीं है, जिससे सौदे की संभावना काफी कम हो गई है।
इजरायल को है संदेह
रेडबॉक्सग्लोबल के एक्स पोस्ट में लिखा गया, 'इजरायली अधिकारी कहते हैं कि ईरान अमेरिकी शर्तों को स्वीकार करने वाला नहीं है, जिससे सौदे की संभावना कम है।' इजरायल को चिंता है कि ट्रंप का उत्साह ईरान की रणनीतिक गणनाओं से टकरा रहा है।

ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई बातचीत नहीं चल रही और अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान की 'सख्त चेतावनी' के बाद पीछे हट गए हैं। अमेरिका-ईरान कूटनीति में यह पुरानी कहानी दोहराई जा रही है, जहां वाशिंगटन की राजनीतिक इच्छाशक्ति तेहरान की सख्ती से भिड़ जाती है।
इजरायल इस पूरे मामले को अपनी सुरक्षा से जोड़कर देख रहा है। बीते दिनों में तनाव बढ़ा है और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की धमकी ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है। ट्रंप का सौदा प्रयास यदि असफल रहा तो मध्य पूर्व में फिर से युद्ध की आशंका बढ़ सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।