विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोदी से मुलाकात, पुतिन-चिनफिंग के मीटिंग; चुनावी झटके और Nvidia विवाद के बीच ट्रंप के एशिया एजेंडे में क्या है खास?

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:58 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एशिया यात्रा शुरू कर दी है, जिसमें पीएम मोदी से मुलाकात और शी चिनफिंग ...और पढ़ें

ट्रंप की एशिया यात्रा

ट्रंप की एशिया यात्रा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपित डोनल्ड ट्रंप ने की एशिया यात्रा शुरु हो चुकी है। इस यात्रा के एजेंडे में क्षेत्रीय नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें, नए व्यापार समझौते और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ परमाणु हथियारों पर होने वाली पहली त्रिपक्षीय चर्चा शामिल है।

अपनी इस यात्रा के दौरान ट्रम्प फिलीपींस की राजधानी मनीला जाएंगे और उसके बाद चीन के शेन्जेन में होने वाले एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

मनीला में पीएम मोदी के साथ मुलाकात

ट्रंप की मनीला यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समूह क्वाड के नेताओं के एक शिखर सम्मेलन को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पिछले महीने संकेत दिया था कि फिलीपींस में क्वाड शिखर सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस शिखर सम्मेलन या दोनों नेताओं की संभावित बैठक को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि यह मुलाकात होती है, तो यह ऐसे समय में होगी जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है।

साथ ही, मनीला में ट्रम्प दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य नेताओं से भी मिलेंगे, जो क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए अमेरिका के समर्थन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। व्हाइट हाउस ने यह भी बताया है कि इस यात्रा के दौरान ट्रम्प थाईलैंड के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

चिनफिंग और पुतिन के साथ चर्चा

इस यात्रा की सबसे बड़ी राजनयिक घटना इसके आखिरी चरण में होगी, जब ट्रंप, शी चिनफिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ पहली बार त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्लभ बातचीत का मुख्य केंद्र तीनों महाशक्तियों के पास मौजूद परमाणु हथियारों का जखीरा होगा।

हालांकि, इसमें यूक्रेन युद्ध के शामिल होने की संभावना कम है, लेकिन ईरान के साथ चल रहा भू-राजनीतिक तनाव इस चर्चा की पृष्ठभूमि की हिस्सा बन सकता है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस प्रस्तावित बैठक को महत्वपूर्ण बताया है।

एनवीडिया विवाद और घरेलू राजनीतिक चुनौतियां

ट्रम्प की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब उन्हें अपने देश में भारी राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुए नवंबर के मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को कांग्रेस के दोनों सदनों में हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा, हाल ही में चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया से जुड़े एक बड़े विवाद ने उनके प्रशासन की चीन नीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने हाल ही में इस्तीफा दिया है, क्योंकि उन पर चीनी एजेंट बताई जाने वाली एक महिला से संबंधों के आरोप लगे हैं।

हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि शी चिनफिंग के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठाने की कोई योजना नहीं है, फिर भी इस पर सबकी निगाहें रहेंगी।

टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क भी इस विदेशी दौरे पर राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ यात्रा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत आने के बाद मस्क को अपनी प्रशासनिक भूमिका और व्यावसायिक हितों को लेकर कड़ी संसदीय जांच का सामना करना पड़ सकता है।

इन तमाम घरेलू मुश्किलों और बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के बीच ट्रम्प की यह एशिया यात्रा बेहद चुनौतीपूर्ण और निर्णायक साबित होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।