विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'50 दिन में युद्ध का हल करो, वरना...', ट्रंप की रूस को सख्त चेतावनी; अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति

Published: Mon, 14 Jul 2025 09:31 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन युद्ध का समाधान न करने पर कड़ी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी ...और पढ़ें

ट्रंप की रूस को सख्त चेतावनी। (फोटो- रॉयटर्स)
ट्रंप की रूस को सख्त चेतावनी। (फोटो- रॉयटर्स)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति इन दिनों विश्व के कई देशों पर भारी टैरिफ लगा चुके हैं। इस बीच उन्होंने रूस को चेतावनी दे दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक अंदाज में कहा कि अगर रूस यूक्रेन के साथ अपने युद्ध समाधान नहीं करता है तो वह उस पर कड़े टैरिफ लगाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर रूस आने वाले 50 दिनों के भीतर यूक्रेन में अपने युद्ध का समाधान नहीं करता है, तो वह अपने शेष व्यापारिक साझेदारों पर बेहद कड़े टैरिफ लगाएंगे।

रूस को ट्रंप ने दी कड़े टैरिफ की धमकी

गौरतलब है कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि हम द्वितीयक टैरिफ लगाने जा रहे हैं। अगर 50 दिनों में कोई समझौता नहीं होता है, तो यह बहुत आसान है। और ये टैरिफ 100 प्रतिशत पर होंगे, और यही स्थिति है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।