विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नरक में बदल जाएगा ईरान', ट्रंप ने किया 'होर्मुज नाकाबंदी' का एलान

Published: Sun, 12 Apr 2026 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2026 08:10 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है, क्योंकि इस्लामाबाद में शांति वार्ता विफल हो गई। ईरान ...और पढ़ें

अमेरिका ने ईरान को दी खुली चेतावनी (फोटो-रॉयटर्स)

अमेरिका ने ईरान को दी खुली चेतावनी (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के विफल होने के बाद ईरान को खुली चेतावनी दे दी है। ईरान के अपने परमाणु मंसूबों को छोड़ने से इनकार के जवाब में अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नौसैनिक नाकेबंदी का आदेश दिया है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'यूनाइटेड स्टेट्स नेवी, जो दुनिया में सबसे बेहतरीन है, होर्मुज जलडमरूमध्य में घुसने या उससे बाहर निकलने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज की नाकेबंदी की प्रक्रिया शुरू कर देगी।'

गोली चलाने वालों को कर देंगे तबाह

अमेरिका और ईरान के बीच हुई इस मीटिंग के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक काफी बड़ी पोस्ट शेयर करते हुए ईरान की कड़ी आलोचना की। ट्रंप ने लिखा, 'ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का वादा किया था, लेकिन जान-बूझकर अपना वादा पूरा नहीं किया।'

ट्रंप ने आगे लिखा, 'वे कहते हैं कि उन्होंने पानी में बारूदी सुरंगें बिछा दी हैं, जबकि उनकी पूरी नेवी और उनके ज्यादातर बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाज पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। हो सकता है कि उन्होंने ऐसा किया हो, लेकिन कोई भी जहाज का मालिक ऐसा जोखिम क्यों उठाना चाहेगा।'

डोनल्ड ट्रंप ने माना कि पाकिस्तान में लंबी बातचीत अच्छी रही और ज्यादातर बातों पर सहमति बन गई, लेकिन ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर झुकने से इनकार कर दिया।

ट्रंप ने पोस्ट में ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा, 'कोई भी ईरानी जो हम पर या शांतिपूर्ण जहाजों पर गोली चलाएगा, उसे तबाह कर दिया जाएगा।'

Trump (17)

अमेरिका लौटे JD Vance

पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान के बीच हुई हाई-लेवल मीटिंग के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ बिना कोई समझौता किए पाकिस्तान से लौट गए हैं।

जेडी वेंस ने पत्रकारों से कहा, 'हम यहां से एक बहुत ही सीधे प्रस्ताव के साथ लौट रहे हैं - आपसी समझ का एक ऐसा तरीका जो हमारा अंतिम और सबसे बेहतरीन प्रस्ताव है। हम देखेंगे कि ईरानी इसे स्वीकार करते हैं या नहीं।'

'होर्मुज से नहीं गुजरे अमेरिकी जहाज'

अमेरिका-इजरायल ने जब से ईरान के खिलाफ हमला शुरू किए, तब से ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर रखा था। अमेरिकी सेना ने शनिवार को घोषणा की कि बारूदी सुरंगें हटाने के अभियान की शुरुआत में, US के दो युद्धपोत इस जलडमरूमध्य से गुजरे थे।

अमेरिकी सेना के इस दावे को ईरान ने पूरी तरह खारिज कर दिया। ईरान ने दावा किया कि उसने US के युद्धपोतों को जलडमरूमध्य पार करने से रोक दिया था।

यह भी पढ़ें- ईरान ने होर्मुज को बनाया अपना नया सुपर हथियार, US-ईरान के बीच वार्ता विफल होने से क्या फिर छिड़ेगा युद्ध?