विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आज रात 20 गुना ज्यादा हमला करेंगे', होर्मुज संकट के बाद ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

Published: Tue, 10 Mar 2026 08:21 PM (IST)

पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। ट्रंप ने ईरान को ...और पढ़ें

HighLights

  1. ट्रंप ने ईरान को होर्मुज में तेल रोकने पर हमले की चेतावनी दी।

  2. ईरान ने अमेरिकी हमले जारी रहने पर तेल आपूर्ति रोकने की धमकी दी।

  3. अमेरिका वैश्विक तेल आपूर्ति बढ़ाने हेतु प्रतिबंधों में ढील पर विचार।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां ईरान को चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरनेवाले तेल टैंकरों की आवाजाही बाधित हुई तो अमेरिका 20 गुना ताकत से ईरान पर हमले करेगा।

वहीं, रिवोल्यूशनरी गा‌र्ड्स ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी हमले जारी रहे तो क्षेत्र से एक बूंद तेल भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। दुनिया में बढ़ते तेल संकट के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की।

trump iran war cost

वैश्विक ऊर्जा संकट और गहरा सकता है

बता दें कि पुतिन ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि यदि पश्चिम एशिया में संघर्ष लंबा खिंचता है तो वैश्विक ऊर्जा संकट और गहरा सकता है, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र से तेल और गैस आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा था कि रूस ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए सहयोग करने को तैयार है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका से बात करना चाहता है और यदि वह नियमों और शर्तों के अनुसार बात करता है तो हम भी तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान की सामरिक क्षमता को बुरी तरह तबाह किया जा चुका है। हालांकि, आईआरजीसी ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा कि युद्ध कब खत्म होगा, यह तेहरान तय करेगा।

Mojtaba Khamenei trump warning

अमेरिका ने दी चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान ने तेल आपूर्ति को रोकने की कोशिश की तो अमेरिका उसके ऐसे ठिकानों को निशाना बनाएगा जिन्हें आसानी से नष्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखना है, क्योंकि इस मार्ग पर चीन सहित कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं निर्भर हैं।

रॉयटर के अनुसार, वैश्विक तेल बाजार में बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ट्रंप प्रशासन कुछ देशों पर लगाए गए तेल से जुड़े प्रतिबंधों में अस्थायी ढील देने पर विचार कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि कीमतें कम रखने के लिए कुछ पाबंदियां हटाई जा सकती हैं।

बाजार में आपूर्ति बढ़ाने पर विचार

एएनआई के अनुसार, अमेरिका रूस के तेल पर लगे प्रतिबंधों को आंशिक रूप से कम करने पर भी विचार कर रहा है, ताकि बाजार में आपूर्ति बढ़ाई जा सके और कीमतों को स्थिर किया जा सके।

पिछले सप्ताह अमेरिका ने भारत को समुद्र में पहले से मौजूद रूसी कच्चा तेल खरीदने की अस्थायी अनुमति भी दी थी, ताकि मध्य-पूर्व से आपूर्ति घटने की स्थिति में विकल्प उपलब्ध रहे।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 48 घंटे में झोंक दिए 5.6 अरब डॉलर के हथियार... ईरान युद्ध में सब कुछ दांव पर क्यों लगा रहे हैं ट्रंप?