'यूक्रेन के लिए स्टारलिंक की पाबंदियां हटाओ', नाराज ट्रंप ने एलन मस्क को दिया सीधा अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एलन मस्क को फोन कर यूक्रेन में स्टारलिंक सेवा पर लगी पाबंदियां हटाने को कहा है। ...और पढ़ें

यूक्रेन में स्टारलिंक की 'धीमी रफ्तार' से नाराज हुए ट्रंप
HighLights
यूक्रेन में स्टारलिंक की 'धीमी रफ्तार' से नाराज हुए ट्रंप
ट्रंप ने एलन मस्क से स्टारलिंक पर लगी सीमाएं हटाने को कहा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एलन मस्क को फोन कर यूक्रेन में स्टारलिंक सेवा पर लगी पाबंदियां हटाने को कहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप-मस्क बातचीत के कुछ समय बाद ही स्टारलिंक सिस्टम सामान्य रूप से काम करने लगा।
अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। हालांकि कुछ यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि सेवा पूरी तरह बहाल नहीं हुई, लेकिन स्पीड कैप के मुकाबले ज्यादा तेज हो गई है।
ट्रंप ने मस्क से कहा कि वे सिस्टम की स्पीड लगभग 100 एमबीपीएस (160 केबीपीएस के आसपास) पर सीमित रहने से नाराज हैं। यूक्रेन युद्धक्षेत्र में संचार और ड्रोन ऑपरेशन के लिए स्टारलिंक का इस्तेमाल करता है। इस सेवा पर पाबंदी से रूसस के खिलाफ यूक्रेन के हमले और एयर डिफेंस ड्रोन मिशन प्रभावित हो रहे थे।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को पहले कहा था कि स्टारलिंक की स्पीड अभी बहाल नहीं हुई है। उन्होंने आने वाले दिनों में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की उम्मीद जताई।
बुधवार को रुबियो ने कहा था कि यूक्रेन को स्टारलिंक की पहुंच से जुड़े फैसले स्पेसएक्स और उसके सीईओ एलन मस्क के हाथ में हैं, व्हाइट हाउस के नहीं।
