विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अब उनके सिर पर बम गिराएंगे', ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी

Published: Wed, 17 Jun 2026 11:45 PM (GMT+05:30)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G7 शिखर सम्मेलन में ईरान को धमकी दी कि यदि अंतरिम समझौता पसंद नहीं ...और पढ़ें

ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ जो अंतरिम समझौता हुआ है, वह अंतिम नहीं है (फोटो: रॉयटर्स)

ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ जो अंतरिम समझौता हुआ है, वह अंतिम नहीं है (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. ट्रंप ने G7 में ईरान को बमबारी की धमकी दी।

  2. अंतरिम समझौते पर असंतोष जताते हुए चेतावनी जारी की।

  3. G7 नेताओं ने यूक्रेन को समर्थन, रूस पर प्रतिबंधों का संकल्प लिया।

डिजिटल डेस्क, एवियन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ जो अंतरिम समझौता हुआ है, वह अंतिम नहीं है। अगर उन्हें यह पसंद नहीं आया या तेहरान ठीक से व्यवहार नहीं करता है तो उस पर फिर से बमबारी शुरू हो सकती है।

उन्होंने यह धमकी ऐसे समय दी है, जब शुक्रवार को जिनेवा में इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर होने वाले हैं। जी-7 के नेताओं ने इस समझौते का स्वागत और समर्थन किया है। इसके साथ ही लेबनान में तत्काल संघर्ष विराम की अपील भी की है।

ट्रंप ने फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर कहा, "यह प्रस्तावित समझौता मसौदा है। अगर मुझे यह पंसद नहीं आया तो हम उनके सिर पर फिर से बम गिराएंगे।" उन्होंने कहा कि इस समझौते में ईरान को तत्काल प्रतिबंधों से छूट शामिल नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान परमाणु मुद्दों को सुलझाने के लिए किसी अंतिम समझौते पर सहमत नहीं होता है तो अमेरिका को फिर से प्रक्रिया शुरू करनी होगी।

एएनआइ के अनुसार, ट्रंप ने 2015 में ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते की कड़ी आलोचना की और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराम ओबामा पर आरोप लगाया कि समझौते के तहत तेहरान को 1.7 अरब डालर नकद दिए गए थे। उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यह दावा किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मैं बास हूंअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को जी-7 के नेताओं से कहा, "मैं बॉस हूं।" उन्होंने जी-7 के अन्य नेताओं के साथ यूक्रेन की बेहतर युद्ध स्थिति को स्वीकार करते हुए उसे समर्थन देने और रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का संयुक्त रूप से संकल्प लिया।

ट्रंप ने मंगलवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक भी की थी। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की के साथ बातचीत बहुत अच्छी रही। जी-7 देशों के नेताओं ने उम्मीद जताई है कि ईरान समझौते की तरह रूस-यूक्रेन के बीच भी शांति समझौता हो सकता है।

यह भी पढ़ें- 'भारत पर हमला हुआ तो हम मदद करेंगे', द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी और डोनल्ड ट्रंप के बीच क्या हुई बात?