विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'होर्मुज को तुरंत खोलो...', ट्रंप ने फिर दी ईरान को तेल और पावर प्लांट पर हमले की धमकी

Published: Mon, 30 Mar 2026 05:27 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Mar 2026 05:43 PM (GMT+05:30)

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य तुरंत खोलने की चेतावनी दी है। उन्होंने धमकी दी कि यदि ईरान ऐसा नहीं ...और पढ़ें

ट्रंप ने फिर से ईरान को हमले की धमकी दी है

ट्रंप ने फिर से ईरान को हमले की धमकी दी है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान से बातचीत के दावे के बीच ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को उसके तेल और पावर प्लांट पर हमले की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान होर्मुज को तुरंत खोल दे, वरना अमेरिका उसके बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को उड़ाकर पूरी तरह से तबाह कर देगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'अमेरिका, ईरान में अपने सैन्य ऑपरेशन खत्म करने के लिए एक नए और ज्यादा समझदार शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है। इसमें काफी प्रगति हुई है, लेकिन अगर किसी भी कारण से जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है - जिसकी संभावना है कि हो जाएगा - और अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत व्यापार के लिए नहीं खोला जाता है, तो हम ईरान में अपने प्रवास का अंत, उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को उड़ाकर और पूरी तरह से तबाह करके करेंगे।'

trump iran threat

ट्रंप ने फिर दी धमकी

ट्रंप ने आगे लिखा, 'यह हमारे उन कई सैनिकों और अन्य लोगों का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 साल के आतंक के राज के दौरान बेरहमी से मारा और कत्ल किया है।' उधर ईरान ने अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के घरों को निशाना बनाने की धमकी दी है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ुल्फिकारी ने कहा कि अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के आवासों को अब वैध निशाना माना जा सकता है।

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यह युद्ध अपने 31वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन दोनों पक्षों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। हालांकि ट्रंप दावा कर रहे हैं कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है और जल्द ही कोई समाधान निकल सकता है।

ईरान ने कहा है कि वह परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं कर रहा है, लेकिन वह परमाणु अप्रसार संधि का हिस्सा बने के फैसले पर विचार कर रहा है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने कहा कि ईरान का इस्लामी गणराज्य न कभी परमाणु हथियार हासिल करना चाहता है, न ही उसने कभी ऐसी कोशिश की है।

यह भी पढ़ें- ईरान पर हमला कर ट्रंप ने आजाद कर दिया 'जिन्न', दुनिया में शुरू होने वाली है न्यूक्लियर पावर बनने की रेस