विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'...तो कभी नहीं होती ऐसी घटना', व्हाइट हाउस डिनर गोलीबारी पर क्या-क्या बोले ट्रंप?

Published: Sun, 26 Apr 2026 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2026 06:46 PM (IST)

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान हुई गोलीबारी में अटॉर्नी जनरल ब्लैंच ने खुलासा किया कि संदिग्ध ट्रंप और उनके अधिकारियों को निशाना बना रहा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन (WHCA) के डिनर के दौरान हुई गोलीबारी में नया अपडेट सामने आया है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी।

अमेरिकी एक्टिंग अटॉर्नी जनरल ब्लैंच ने एनबीसी न्यूज को दिए एक विशेष इंटरव्यू में खुलासा किया कि हमलावर, ट्रंप और उनके अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। ब्लैंच ने चिंता जताते हुए कहा कि संदिग्ध जांच में मदद नहीं कर रहा है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

TOD

ट्रंप थे टारगेट: अटॉर्नी जनरल ब्लैंच

अधिकारियों ने गोलीबारी से जुड़े सबूत जुटाने के लिए कई तलाशी वारंट जारी किए हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि संदिग्ध लॉस एंजिल्स से ट्रेन द्वारा शिकागो होते हुए वाशिंगटन डीसी पहुंचा था। उसके हिल्टन होटल में घुसने से लेकर पूरी यात्रा की गहन जांच की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वह किस रास्ते से होटल में प्रवेश पाया। WHCA डिनर में मौजूद पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-04-26 at 4.27.14 PM

घटना की जांच एफबीआई और सीक्रेट सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। अटॉर्नी जनरल ब्लैंच ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन के सदस्यों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।'

ट्रंप ने की बॉलरूम  बनाने की मांग 

उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कल रात हुए हमले पर एक और बयान जारी किया है। ट्रुथ सोशल पर किए गए पोस्ट के मुताबिक ट्रंप ने लिखा, 'कल रात जो हुआ, ठीक इसी वजह से हमारी महान सेना, सीक्रेट सर्विस, कानून प्रवर्तन एजेंसियां और अलग-अलग कारणों से पिछले 150 सालों के हर राष्ट्रपति यह मांग करते रहे हैं कि व्हाइट हाउस के परिसर में ही एक बड़ा, सुरक्षित बॉलरूम बनाया जाए।

टTRAAA

अगर व्हाइट हाउस में अभी बन रहा 'मिलिट्री टॉप सीक्रेट बॉलरूम' मौजूद होता, तो यह घटना कभी नहीं होती। इसका निर्माण जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी होना चाहिए! यह बॉलरूम दिखने में जितना खूबसूरत है, सुरक्षा के लिहाज से इसमें हर उच्चतम स्तर की सुविधा मौजूद होगी; इसके अलावा, इसके ऊपर कोई ऐसा कमरा नहीं होगा जहां से कोई भी बाहरी व्यक्ति आसानी से अंदर घुस सके। साथ ही, यह दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारत व्हाइट हाउस के मुख्य दरवाजों के भीतर स्थित होगी।

बॉलरूम के निर्माण को लेकर जो बेतुका मुकदमा दायर किया गया है जिसे एक ऐसी महिला ने दायर किया है और जिसके पास ऐसा मुकदमा दायर करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है उसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।इसके निर्माण कार्य में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आने दी जानी चाहिए; यह काम तय बजट के भीतर और निर्धारित समय-सीमा से काफी पहले ही पूरा होने की राह पर है।'

यह भी पढ़ें- व्हाइट हाउस शूटिंग: मेकशिफ्ट रूम में असेंबल की राइफल, बॉलरूम की तरफ दौड़ा और फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी