'सप्लाई में कमी का फायदा उठाकर...', ट्रंप ने अमेरिका की तेल कंपनियों पर लगाया जनता को लूटने का आरोप
ट्रंप ने अमेरिकी तेल कंपनियों एक्सॉन मोबिल और शेवरॉन पर सप्लाई में कमी का फायदा उठाकर अत्यधिक मुनाफा कमाने का आरोप लगाया है
HighLights
ट्रंप ने अमेरिकी तेल कंपनियों पर अत्यधिक मुनाफाखोरी का आरोप लगाया।
एक्सॉन मोबिल, शेवरॉन पर सप्लाई कमी का फायदा उठाने का आरोप।
ट्रंप ने ईंधन कीमतें घटाकर जनता को राहत देने को कहा।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में तेल कंपनियों और सरकार के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसके कयास ट्रंप के उस ताजा बयान के बाद से लगने शुरू हो गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका की तेल कंपनियां बहुत ज्यादा पैसा कमा रही हैं।
ट्रंप ने सोमवार को एक्सॉन मोबिल और शेवरॉन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सप्लाई में कमी का फायदा उठा रही हैं और तेल कंपनियों की इस हरकत का खामियाजा गाड़ी चलाने वाले लोग ज्यादा कीमत चुका कर उठा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि तेल कंपनियां कमाई करने के बजाय ईंधन की कीमतें कम करें।
तिमाही नतीजे में शानदार मुनाफा
हाल ही में दोनों कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे पेश किए, जिसमें उन्हें जबरदस्त मुनाफा हुआ है। निश्चित तौर पर इसके पीछे मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से सप्लाई में रुकावट और इससे बढ़ी कच्चे तेल की कीमतें व बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन जिम्मेदार है।
ट्रंप ने कहा, 'ये कंपनियां सप्लाई में कमी का हवाला देकर बहुत ज्यादा पैसा कमा रही हैं। मुझे ये पसंद नहीं है। मैं मुक्त व्यापार का बहुत बड़ा समर्थक हूं।' ट्रंप ने अमेरिका की दो सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनियों का जिक्र करते हुए कहा, 'शेवरॉन- बहु ज्यादा पैसा। एक्सॉन मोबिल- बहुत ज्यादा, बहुत ही ज्यादा पैसा।'
अमेरिका में गैसोलीन की कीमत ज्यादा
ट्रंप ने कहा कि उन्हें इसमें से कुछ पैसा जनता को वापस देना चाहिए और तेल की कीमतें ग्राहकों के लिए कम करनी चाहिए। बता दें कि अमेरिका में गैसोलीन की औसत खुदरा कीमत 4.10 डॉलर प्रति गैलन पहुंच गई है, तो ईरान युद्ध शुरू होने से पहले 3 डॉलर से भी कम थी।
शुक्रवार को अमेरिकी तेल कंपनियों ने कहा है कि सीमित रिफाइनिंग क्षमता के कारण पतझड़ के मौसम तक पेट्रोल की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं। ग्लोबल तेज बाजार इस वक्त उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है।
यह भी पढ़ें- टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।