विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप की टेंशन: बोले- अमेरिकी कंपनियों को विदेश में डेटा सेंटर बनाने की इजाजत नहीं देंगे, चीन सब ले लेगा

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:44 PM (IST)

प ने कहा कि मैं इसकी इजाजत नहीं दूंगा क्योंकि चीन इन सबको ले लेगा। उन्होंने आगे कहा कि विदेश में डेटा सेंटर बनाने वाली अमेरिकी कंपनियों पर भारी टैक्स लगाया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि मैं डेटा सेंटरों के लिए सख्ती से लड़ूंगा।

ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को विदेश में डेटा सेंटर बनाने की इजाजत नहीं देंगे (फोटो- रॉयटर)

ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को विदेश में डेटा सेंटर बनाने की इजाजत नहीं देंगे (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आया ट्रंप का बयान

  2. ट्रंप ने जोर दिया कि मैं डेटा सेंटरों के लिए सख्ती से लड़ूंगा

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वे अमेरिकी कंपनियों को देश के बाहर डेटा सेंटर बनाने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो चीन इन पर कब्जा कर लेगा।

रॉयटर के अनुसार ट्रंप ने कहा कि मैं इसकी इजाजत नहीं दूंगा क्योंकि चीन इन सबको ले लेगा। उन्होंने आगे कहा कि विदेश में डेटा सेंटर बनाने वाली अमेरिकी कंपनियों पर भारी टैक्स लगाया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि मैं डेटा सेंटरों के लिए सख्ती से लड़ूंगा।

ट्रंप का यह बयान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आया है। डेटा सेंटर एडवांस्ड एआई मॉडल को ट्रेन और रन करने के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। ट्रंप चाहते हैं कि यह महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के अंदर ही बने।

उन्होंने एआई कंपनी एंथ्रोपिक के लिए सम्मान जताते हुए कहा कि एंथ्रोपिक के लिए काफी सम्मान है। अमेरिका-चीन एआई सहयोग पर बोलते हुए ट्रंप ने बताया कि वे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एआई पर संयुक्त गार्डरेल्स (सुरक्षा नियम) बनाने पर सहमत हुए हैं।

यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देश एआई तकनीक में बढ़त हासिल करने के लिए कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की होड़ में हैं।

(सोर्स- रॉयटर)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।