ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात, ईरान और यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर हुई चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा की। ...और पढ़ें

ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात। (रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान युद्ध जल्द खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बात की है।
क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने पत्रकारों को बताया कि ट्रंप ने ईरान और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करने के लिए पुतिन को फोन किया। यह बातचीत लगभग एक घंटे तक चली। बातचीत रचनात्मक और स्पष्ट थी।
क्रेमलिन का कहना है कि रूसी सेना यूक्रेन में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसलिए कीव को बातचीत के लिए सहमत होना पड़ेगा। ट्रंप ने यूक्रेन संघर्ष जल्द समाप्त करने में फिर से रुचि व्यक्त की।
दूसरी तरफ पुतिन ने ईरान युद्ध जल्द समाप्त करने के लिए कुछ प्रस्ताव रखे हैं। उशाकोव ने बताया कि दोनों नेताओं ने वैश्विक तेल बाजार की स्थिति के संदर्भ में यूक्रेन संघर्ष और वेनेजुएला की स्थिति पर भी चर्चा की।
रणनीतिक तेल भंडार के उपयोग पर कोई निर्णय नहीं
इस बीच, यूरोपीय संघ के आयुक्त (अर्थव्यवस्था और उत्पादकता) वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की ने कहा है कि रणनीतिक तेल भंडार के उपयोग पर फिलहाल कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। रणनीतिक तेल भंडार ठीक इसी तरह की स्थिति के लिए रखे जा रहे हैं।
ईरान के खिलाफ युद्ध पूरी तरह से समाप्त हो चुका है- ट्रंप
सीबीएस न्यूज की व्हाइट हाउस संवाददाता वेइजिया जियांग के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि ईरान के खिलाफ युद्ध पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि युद्ध लगभग समाप्त हो चुका है। ईरान के पास न तो नौसेना है, न संचार व्यवस्था, न ही वायु सेना। अमेरिका युद्ध के लिए अपने शुरुआती 4-5 सप्ताह के अनुमानित समय से काफी आगे है।
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के बारे में ट्रंप ने कहा कि मेरे पास उनके लिए कोई संदेश नहीं है। उन्होंने खामेनेई की जगह लेने के लिए किसी व्यक्ति का नाम सोच रखा है, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- ईरान के साथ युद्ध में उलझा अमेरिका, उधर यूक्रेन के पास मिसाइलों की किल्लत; क्या मौके का फायदा उठाएंगे पुतिन?
