विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेनेजुएला के बाद US के निशाने पर भारत,चीन और ब्राजील, 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले बिल को ट्रंप ने दी मंजूरी

Published: Thu, 08 Jan 2026 08:19 AM (IST)Updated: Thu, 08 Jan 2026 08:33 AM (IST)

500% Tariffs on India-China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत, ब्राजील और चीन पर 500% तक टैरिफ लगाने की तैयारी कर ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कई देशों के खिलाफ आक्रमक रुख अपना लिया है। वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करने के बाद अब ट्रंप भारत, ब्राजील और चीन पर फिर से टैरिफ का चाबुक चलाने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने दोनों देशों पर 500 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की योजना बनाई है।

ट्रंप प्रशासन ने एक बिल को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत भारत, ब्राजील और चीन  पर 500 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा। ऐसे में तीनों देशों को अमेरिकी निर्यात पर 500 प्रतिशत का अधिक कर चुकाना होगा। वर्तमान में भारत पर अमेरिका ने 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है।

3 देशों पर पड़ेगा असर

अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को हरी झंडी दिखा दी है। इस विधेयक के तहत रूस से तेल खरीदने पर भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है।

लिंडसे के अनुसार, "रूस से कम कीमतों पर कच्चा तेल खरीदकर ये देश पुतिन की युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे हैं। अमेरिका ने इन देशों को दंडित करने के लिए ये विधेयक प्रस्तावित किया है।"

लिंडसे ने क्या कहा?

लिंडसे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-

कई मुद्दों पर अहम बैठकों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को भी मंजूरी दे ही है। इस विधेयक पर मैं महीनों से काम कर रहा हूं। इस विधेयक के तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों को दंडित किया जाएगा। इसका भारत, चीन और ब्राजील पर तगड़ा असर पड़ सकता है।

संसद में पेश होगा बिल

ट्रंप ने बेशक इस विधेयक को मंजूरी दे दी है, लेकिन ये विधेयक अभी तक अमेरिकी संसद में पारित नहीं हुआ है। इस विधेयक पर अगले हफ्ते में मतदान होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने अमेरिका को 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से निकाला बाहर, व्हाइट हाउस ने बताया कारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।