सत्ता परिवर्तन नहीं, तो जीत नहीं? ईरान को लेकर ट्रंप की आखिरी चाल और नेतन्याहू का मिशन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू ईरान के सत्ताधारी शासन को गिराने का स्पष्ट एजेंडा रखते हैं। ट्रंप ने ...और पढ़ें

ईरान में सत्ता परिवर्तन ही ट्रंप और नेतन्याहू का अंतिम लक्ष्य (फाइल फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
ट्रंप मानते हैं ईरान में सत्ता परिवर्तन उनकी जीत का पैमाना।
नेतन्याहू भी ईरान के मौजूदा शासन को हटाना चाहते हैं।
ईरान का मजबूत सुरक्षा तंत्र इस लक्ष्य में बड़ी चुनौती।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू का असली एजेंडा खुलकर सामने आ गया है। एक तरफ जहां ट्रंप ने कहा है कि अगर उनके राष्ट्रपति रहते ईरान का सत्ताधारी शासन नहीं गिरा, तो यह उनकी हार होगी।
वहीं दूसरी तरफ इजरायली पीएण नेतन्याहू भी खुले तौर पर ईरानी शासन को उखाड़ फेंकने का आह्वान कर चुके हैं, लेकिन ईरान का मजबूत सुरक्षा तंत्र उनके इस लक्ष्य की राह में सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।
द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, एक इंटरव्यू में जब ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या आपके कार्यकाल समाप्त होने के समय ईरान का वर्तमान नेतृत्व सत्ता में बना रहता है, तो यह आपकी हार होगी? इस पर ट्रंप ने कहा, 'हां, यह बिल्कुल मेरी हार होगी। '
ट्रंप की यह टिप्पणी ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को लेकर दी गई उनकी पिछली चेतावनियों से कहीं आगे की बात है। इस बयान से साफ है कि वे इस टकराव की सफलता का पैमाना इस्लामिक गणराज्य के सत्ताधारी तंत्र को उखाड़ फेंकने को मान रहे हैं, हालांकि उन्होंने सत्ता परिवर्तन के लिए किसी नई योजना की घोषणा नहीं की।
ईरान के शासकों को ट्रंप ही नहीं नेतन्याहू भी हटाना चाहते
ईरान का सत्ता परिवर्तन चाहने वालों में ट्रंप अकेले नहीं हैं, इजरायली पीएम नेतन्याहू भी लंबे समय से हटाना चाहता है। इजराइल के लिए, ईरान के खिलाफ युद्ध का उद्देश्य उसके परमाणु कार्यक्रम को पंगु बनाने और उसकी मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करने से कहीं अधिक है
नेतन्याहू लंबे समय से इस्लामी गणराज्य को इजरायल के लिए एक अस्तित्वगत खतरा मानते रहे हैं, और इसके नेतृत्व पर परमाणु हथियार बनाने, सशस्त्र समूहों का एक क्षेत्रीय नेटवर्क बनाने और इजरायल के विनाश के प्रति वैचारिक प्रतिबद्धता बनाए रखने का आरोप लगाते रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।