ट्रंप को महंगा पड़ा 16 वर्षीय Greta Thunberg का मजाक उड़ाना, जानें क्या है पूरा मामला
अपने भावनात्मक भाषण में दुनियाभर के नेताओं से कहा कि अापने हमारे बचपन और सपनों को छीन लिया है। आपकी हिम्मत कैसे हुई। इसके लिए आपको माफ नहीं करूंगी।
न्यूयॉर्क, एजेंसी । स्वीडन की 16 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटो थनबर्ग की खिल्ली उड़ाने के मामले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद ट्रंप पर लोगों ने निशाना साधा है। लोगों की संवेदना ग्रेटो के साथ जुड़ गई है। ग्रेटो को खूब सहानुभूति मिल रही है। उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ट्वीट पर क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने
दरअसल, ट्रंप ने जलवायु सम्मेलन में ग्रेटो के भाषण की क्लिप के साथ ट्वीट किया था, 'वह बहुत खुश लड़की प्रतीत हो रही है, जो उज्जवल और अद्भुत भविष्य तलाश रही है। देखकर अच्छा लगा।' उनके इस ट्वीट पर महज तीन घंटे के अंदर 16 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जब संयुक्त राष्ट्र में छा गई ग्रेटो
जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में इस बार सबकी नजर ग्रेटो पर टिकी है। उन्होंने अपने भाषण से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस तरह ग्रेटो ने जलवायु परिवर्तन पर अपनी चिंताओ से पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया।
1- अपने भावनात्मक भाषण में दुनियाभर के नेताओं से कहा कि 'अापने हमारे बचपन और सपनों को छीन लिया है। आपकी हिम्मत कैसे हुई। इसके लिए आपको माफ नहीं करूंगी।'
2- वैश्विक नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुनिया जलवायु परिवर्तन पर कुछ करने में निष्फल रही है। उय उसकी पीढ़ी के साथ विश्वासघात है।
3- अगर आप हमे विफल करने का रास्ता चुनते हैं तो मैं कहती हूंकि हम आपको कभी माफ नहीं करेंगे। हमें अभी से लकीर खींचनी होगी। समाधान के लिए ठोस पहल करनी होगी।
4- ग्रेबो ने कहा इसे आप पंसद करें या नहीं, लेकिन दुनिया अब सजग और सचेत हो रही है। इसमें तेजी से बदलाव आ रहा है।