विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: 'तुम भारत से हो, मुझे लगा जर्मनी से'? ट्रंप ने उड़ाया भारतीय पत्रकार का मजाक

Published: Fri, 05 Jun 2026 07:22 PM (GMT+05:30)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक भारतीय पत्रकार के लहजे का मजाक उड़ाया, जिसने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सवाल पूछा था।

HighLights

  1. ट्रंप ने भारतीय पत्रकार के लहजे का मजाक उड़ाया

  2. पत्रकार ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सवाल पूछा था

  3. ट्रंप ने कहा पीएम मोदी अच्छे दोस्त, जल्द होगा समझौता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय पत्रकार का मजाक उड़ाया है। भारतीय पत्रकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भारत के साथ होने वाले ट्रेड डील को लेकर सवाल पूछा था। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और भारी आवाज को लेकर मजाक उड़ाते हुए पूछा तुम भारत से हो क्या, मुझे लगा जर्मनी से हो।

हालांकि, ट्रंप ने आगे कहा 'मैं सिर्फ मजाक कर रहा हूं। तुम भारत से हो यह बहुत अच्छी बात है'। बाद में ट्रंप ने भारतीय पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा पीएम मोदी हमारे बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों देशों के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता होगा।

वहीं नई दिल्ली के साथ संभावित ट्रेड डील को लेकर विश्वास व्यक्त करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब भारत के साथ अपने आर्थिक संबंधों से काफी लाभान्वित हो रहा है। हम बहुत जल्द एक समझौते पर पहुंचेंगे।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

इस बीच भारतीय पत्रकार को लेकर ट्रंप द्वारा उड़ाए गए मजाक की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आलोचना की। जिनमें से एक यूजर ने कहा, "उन्होंने एक जोकर को राष्ट्रपति चुना है। ऐसे में उनका इस तरह का बयान देना स्वाभाविक है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "यह नस्लवाद का चरम रूप है।"

वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि 'इस बीच उनका परिवार भारत में ज्ञान पाने के लिए गायों की पूजा कर रहा है।' विल नाम के यूजर ने लिखा है 'हर किसी का अपना एक लहजा होता है अगर कोई ट्रंप से कह दे कि उनकी बात किसी को समझ नहीं आती तो वह बच्चों की तरह गुस्सा करने लगेंगे।'

भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अंतिम चरण में बातचीत

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा यह टिप्पणी उनके प्रशासन द्वारा भारत सहित 60 अर्थव्यवस्थाओं से आयात पर अतिरिक्त 12.5 प्रतिशत टैरिफ लगाने के प्रस्ताव के एक दिन बाद आई है। हाल के दिनों में भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत में तेजी आई है।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि बातचीत अंतिम चरण में है, केवल कुछ ही मुद्दे सुलझाए जाने बाकी हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी संकेत दिया है कि समझौते के अधिकांश पहलुओं पर सहमति बन चुकी है और अब बातचीत शेष विवरणों को सुलझाने पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें- 'पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं', ट्रंप ने की तारीफ, बोले- भारत-अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।