क्या अब थमेगी रूस-यूक्रेन जंग? 'ट्रंप कीव को सुरक्षा गारंटी देने को तैयार', कुशनर के बयान से मची हलचल
बर्लिन में कुशनर ने यूरोपीय नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी इस बाबत बात की है। कुशनर ने कहा, इस गारंटी के साथ यूक्रेन को और भी बहुत कुछ मिलेगा। इस बीच ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में इस बाबत महत्वपूर्ण घोषणा के लिए प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई है।

'ट्रंप यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने को तैयार', कुशनर ने कहा (फोटो- रॉयटर)
HighLights
कुशनर ने कहा, इस गारंटी के साथ यूक्रेन को और भी बहुत कुछ मिलेगा
यूक्रेन युद्ध के संबंध में कोई बड़ा एलान कर सकते हैं राष्ट्रपति ट्रंप
रॉयटर, बर्लिन। यूक्रेन और रूस के बीच का युद्ध खत्म करवाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने के लिए तैयार हैं।
यह बात ट्रंप के विशेष दूत और उनके दामाद जेरेड कुशनर ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कही है।
बर्लिन में कुशनर ने यूरोपीय नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी इस बाबत बात की है।
कुशनर ने कहा, इस गारंटी के साथ यूक्रेन को और भी बहुत कुछ मिलेगा। इस बीच ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में इस बाबत महत्वपूर्ण घोषणा के लिए प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई है।
चीन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता के बाद वह यूक्रेन युद्ध के संबंध में कोई बड़ा एलान कर सकते हैं।
इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यूरोप की सुरक्षा के लिए यूक्रेन को सैन्य संगठन नाटो में शामिल किया जाना जरूरी है। इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।