विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जल्द खत्म होगा ईरान युद्ध, अगर उसने कुछ भी....' मिडिल ईस्ट में घमासान के बीच तेहरान को ट्रंप की नई धमकी

Published: Tue, 10 Mar 2026 06:06 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2026 06:55 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, हालांकि उन्होंने कोई समय-सीमा नहीं बताई। ...और पढ़ें

ईरान वॉर जल्द खत्म होने वाला है। (फाइल)

 ईरान वॉर जल्द खत्म होने वाला है। (फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान वॉर जल्द खत्म होने वाला है, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई टाइमलाइन नहीं बताई। उन्होंने तेहरान को यह चेतावनी दी कि अगर उन्होंने कुछ भी क्यूट करने की कोशिश की तो अमेरिका उस देश को खत्म कर देगा। उन्होंने ईरान वॉर को शॉर्ट टर्म एक्सकर्शन कहा।

फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, "यह जल्द ही खत्म होने वाला है, और अगर यह फिर से शुरू होता है तो उन्हें और भी ज्यादा नुकसान होगा। हमने थोड़ा एक्सकर्शन इसलिए लिया क्योंकि हमें लगा कि कुछ लोगों से छुटकारा पाने के लिए हमें ऐसा करना होगा। मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक शॉर्ट-टर्म एक्सकर्शन होने वाला है।"

20 गुना अधिक जोरदार प्रहार होगा- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने होमुर्ज जलडमरूमध्य में तेल के प्रवाह को रोकने वाला कई भी काम किया तो अमेरिका उस पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा भीषण हमला करेगा। इसके अलावा, हम आसानी से नष्ट किए जा सकने वाले ऐसे लक्ष्यों को निशाना बनाएंगे जिससे ईरान को फिर से खड़ा होना लगभग असंभव हो जाएगा। उन पर मृत्यु, आग और क्रोध का राज होगा। लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं, ऐसा न हो।

वो हम पर हमला करने वाले थे- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि वे एक हफ्ते के भीतर हम पर 100 फीसदी हमला करने वाले थे। वे तैयार थे। उनके पास अनुमान से कहीं ज्यादा मिसाइलें थी और वे हम पर हमला करने वाले थे। वे पूरे मिडिल ईस्ट और इजरायल पर हमला करने वाले थे।

हमने एक छोटा सा अभियान चलाया- ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अंतिम जीता का आह्वान करते हुए कहा कि हमने एक छोटा सा अभियान चलाया क्योंकि हमें लगा कि कुछ बुराई को खत्म करने के लिए ऐसा करना जरूरी है। फिर मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक अल्पकालिक अभियान होगा।

हमने जीत हासिल कर ली है, लेकिन यह काफी नहीं- ट्रंप

उन्होंने कहा कि हमने कई मायने में जीत हासिल कर ली है, लेकिन अभी यह पर्याप्त जीत नहीं मिली है। हम पहले से कहीं अधिक दृण संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं ताकि अंतिम विजय प्राप्त कर सकें और इस लंबे समय से चले आ रहे खतरे को हमेशा के लिए समाप्त कर सकें।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात, ईरान और यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर हुई चर्चा