विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक हफ्ते में वो हम पर हमला करने वाले...', ईरान युद्ध पर डोनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Published: Tue, 10 Mar 2026 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2026 07:05 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान एक हफ्ते के भीतर अमेरिका पर हमला करने वाला था, जिसके ...और पढ़ें

ईरान युद्ध पर डोनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान। (फाइल)

ईरान युद्ध पर डोनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान। (फाइल)


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर हम ईराम पर हमला नहीं करते तो वो एक हफ्ते की भीतर हम पर हमला कर देते।

ट्रंप ने कहा कि वे एक हफ्ते के भीतर हम पर 100 फीसदी हमला करने वाले थे। वे तैयार थे। उनके पास अनुमान से कहीं ज्यादा मिसाइलें थी और वे हम पर हमला करने वाले थे। वे पूरे मिडिल ईस्ट और इजरायल पर हमला करने वाले थे।

हमने एक छोटा सा अभियान चलाया- ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अंतिम जीता का आह्वान करते हुए कहा कि हमने एक छोटा सा अभियान चलाया क्योंकि हमें लगा कि कुछ बुराई को खत्म करने के लिए ऐसा करना जरूरी है। फिर मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक अल्पकालिक अभियान होगा।

हमने जीत हासिल कर ली है, लेकिन यह काफी नहीं- ट्रंप

उन्होंने कहा कि हमने कई मायने में जीत हासिल कर ली है, लेकिन अभी यह पर्याप्त जीत नहीं मिली है। हम पहले से कहीं अधिक दृण संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं ताकि अंतिम विजय प्राप्त कर सकें और इस लंबे समय से चले आ रहे खतरे को हमेशा के लिए समाप्त कर सकें।

खामेनेई पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर वह जीवित होता, तो शायद आज की तुलना में कहीं अधिक सक्षम होता। वह क्रूर, हिंसक और सक्षम था। लेकिन हमने उसे पहले ही खत्म कर दिया।

तेल से जुड़े कुछ बैन भी हटा रहे- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इन बढ़ती हुई कीमतों को कम करने के लिए वो 'कुछ तेल बैन' हटाएंगे। ट्रंप ने कहा, "हम कीमतें कम करने के लिए तेल से जुड़े कुछ बैन भी हटा रहे हैं। जब तक यह ठीक नहीं हो जाता, हम ये सेंक्शन हटा देंगे।"

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात, ईरान और यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर हुई चर्चा