'वेनेजुएला बन सकता है अमेरिका का 51वां राज्य', तेल समझौते के बीच डोनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की संभावना जताई है।

वेनेजुएला अमेरिका का 51वां राज्य बन सकता है-ट्रंप
HighLights
ट्रंप ने वेनेजुएला को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने का संकेत दिया।
अमेरिका-वेनेजुएला तेल सहयोग से मुफ्त तेल की खेप पहुंची टेक्सास।
ट्रंप ने कहा, इससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर अमेरिकी नियंत्रण बढ़ेगा।
डिजिटल डेस्क, टेक्सास। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की संभावना जताई। उन्होंने इसका संकेत दोनों देशों के बीच तेल सहयोग बढ़ने के संदर्भ में दिया। टेक्सास के कार्पस क्रिस्टी में मध्यावधि चुनाव की रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ संबंधों को बेहतर बताया।
उन्होंने घोषणा की कि वाशिंगटन और काराकस के बीच समझौते के तहत वेनेजुएला से दस लाख बैरल मुफ्त तेल की पहली खेप पहुंच गई है। ट्रंप ने कहा कि इस तेल को टेक्सास में, विशेष रूप से कार्पस क्रिस्टी में, रिफाइन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते से वैश्विक तेल आपूर्ति के बड़े हिस्से पर अमेरिका का नियंत्रण बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में विदेशी निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और देश समृद्ध हो सकता है। ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भविष्य में वेनेजुएला अमेरिका का 51वां राज्य बन सकता है और वहां राष्ट्रपति के बजाय गवर्नर के चुनाव होंगे।
सोर्स- न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक
यह भी पढ़ें- इजरायल चुनाव में जीत की ओर नेतन्याहू, ट्रंप ने लिया क्रेडिट; कहा- मेरे समर्थन से मिली बढ़त
