विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआई पर ट्रंप ने रोके नए आदेश, बोले- अमेरिका की बढ़त से समझौता नहीं

Published: Fri, 22 May 2026 12:02 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर टाल दिए हैं। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

एआई उद्योग पर असर की आशंका से ट्रंप ने टाला नया आदेश (फाइल फोटो)

एआई उद्योग पर असर की आशंका से ट्रंप ने टाला नया आदेश (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ट्रंप ने एआई कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर टाले।

  2. अमेरिका की एआई बढ़त प्रभावित होने की आशंका।

  3. उद्योग जगत को नए मॉडल विकास में देरी का डर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) से जुड़े नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर टाल दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि आदेश के कुछ प्रविधान उन्हें पसंद नहीं आए और इससे अमेरिका की एआई क्षेत्र में बढ़त प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने कहा, “हम चीन समेत सभी देशों से आगे हैं और मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जो हमारी बढ़त को कम करे।''प्रस्तावित आदेश के तहत एआइ कंपनियों के लिए नए माडल सार्वजनिक करने से पहले सरकार के साथ स्वैच्छिक समन्वय की रूपरेखा बनाई जानी थी।

AI मॉडल

इसके अलावा सरकार और महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे बैं¨कग व अस्पतालों की साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए उन्नत एआइ माडल के इस्तेमाल का प्रस्ताव था। उद्योग जगत को आशंका है कि इससे नए एआइ माडल के विकास और लांच की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

नीट पेपर नहीं हुआ था लीक...' संसदीय समिति के सामने NTA ने बताया- सिस्टम हुआ था कॉम्प्रोमाइज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।